Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

कैंसर समेत अन्य बड़े अस्पतालों के जांच अभियान के तहत 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण, एक संचालक को कारण बताओ नोटिस

शहर सत्ता/रायपुर। (Food & Drug Administration Department)छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश एवं स्वास्थ्य सचिव एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के मार्गदर्शन में मित्तल कैंसर हॉस्पिटल कांपा, रायपुर में कैंसररोधी दवाओं के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आयातित कैंसररोधी दवाओं और उनकी कीमतों से जुड़े विषयों की जांच की गई।

संबंधित दवाओं के आयात, क्रय-विक्रय और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी है। यदि जांच में कोई अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा लागू नियमों के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के अंतर्गत कुल 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। एक मेडिकल स्टोर में अनियमितता पाए जाने पर संचालक को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है। संचालक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औषधियों की गुणवत्ता, वैधता और मूल्य संबंधी नियमों के पालन तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत आगामी दिनों में अन्य संस्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में जिले के औषधि निरीक्षक ईश्वरी नारायण सिंह, नीरज साहू, डॉ. सुरेश कुमार साहू और डॉ. टेकचंद धीरहे शामिल रहे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां, अटल विहार योजना के तहत 51.48 करोड़…

Continue reading
Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

नवरात्रि में खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट, तीन प्रतिष्ठानों से बेसन, आटा, सूजी और साबूदाना सहित खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए शहर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

Forest Development Corporation : वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण

Forest Development Corporation : वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण

Cockroach Janata Party : जंतर-मंतर में जबरन घुसने पर CJP लीडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन

Cockroach Janata Party : जंतर-मंतर में जबरन घुसने पर CJP लीडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन