Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

नवरात्रि में खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट, तीन प्रतिष्ठानों से बेसन, आटा, सूजी और साबूदाना सहित खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

शहर सत्ता/रायपुर। (Department of Food & Drug Administration)फ़ूड डिपार्टमेंट बड़े दिनों बाद एक्शन में आ गया है। खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच में खराब एवं कालातीत सामग्री नष्ट कराई गई है। नवरात्रि पर्व के दौरान आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जा रही है। नियंत्रक राजेन्द्र कटारा (आईएएस) के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जांच कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज शुभम के मार्ट, जी.के. बिजनेस सेंटर, डूमरतराई से बेसन एवं आटे के विधिक नमूने लिए गए। घनश्याम प्रोविजन स्टोर, मोतीबाग चौक से सूजी और मैदे के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान यहां फफूंद लगी एवं कालातीत 7 किलोग्राम राखिया बड़ी और 3 किलोग्राम मूंग बड़ी मिली, जिसे जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत नष्ट कराया गया। साथ ही 18 किलोग्राम मैदा और 27.5 किलोग्राम सूजी जब्त कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में रखी गई।

विभागीय दल ने विशाल मेगा मार्ट, टाटीबंध से फर्स्ट क्रॉप ब्रांड की सूजी एवं साबूदाना के विधिक नमूने भी लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों एवं विनियमों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग द्वारा पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। खाद्य कारोबारियों को गुणवत्तायुक्त सामग्री का ही विक्रय करने तथा कालातीत, फफूंदयुक्त या स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित खाद्य पदार्थों का भंडारण और विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच एवं निरीक्षण की यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय पैकेट पर अंकित निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि, पैकेजिंग की स्थिति और अन्य आवश्यक विवरण अवश्य जांचें। गुणवत्ता या सुरक्षा को लेकर संदेह होने पर संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारी अथवा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचित करें।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां, अटल विहार योजना के तहत 51.48 करोड़…

Continue reading
Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

कैंसर समेत अन्य बड़े अस्पतालों के जांच अभियान के तहत 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण, एक संचालक को कारण बताओ नोटिस शहर सत्ता/रायपुर। (Food & Drug Administration Department)छत्तीसगढ़ शासन के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

Forest Development Corporation : वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण

Forest Development Corporation : वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण

Cockroach Janata Party : जंतर-मंतर में जबरन घुसने पर CJP लीडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन

Cockroach Janata Party : जंतर-मंतर में जबरन घुसने पर CJP लीडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन