RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

बिश्नोई गैंग के नाम से दी गई थी धमकी, शोएब ढेबर समेत 4 को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को कॉल करने दिया था शोएब ढेबर ने हॉटस्पॉट मिली जमानत

शहर सत्ता/रायपुर। (RaipurThreat Call Issued)कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई थी। इसके पहले पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ की बिश्नोई गैंग के नाम से मांग की गई थी। फ़िलहाल दोनों ही मामलों में क्या कनेक्शन है पुलिस इसकी पड़ताल है। लेकिन चौंकाने वाला तथ्य यह है कि धमकी और वसूली के लिए आनंद कुकरेजा को की गई इंटरनेट कॉल के लिए शोएब ढेबर ने ही हॉटस्पॉट दिया था। पुलिस ने आनंद कुकरेजा से फिरौती वसूली के लिए काल करने के आरोप में 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें वाट्सएप कॉल करने के लिए हॉटस्पॉट देने वाले ढेबर परिवार के शोएब ढेबर को फ़िलहाल जमानत मिल गई है। रविवार दोपहर आनंद कुकरेजा तेलीबांधा थाने पहुंचे।

बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दरअसल, पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से व्हाट्सऐप ट्रेस कर जांजगीर-चांपा निवासी युवक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान शोएब ढेबर का नाम सामने आया। ऐसे में रायपुर पुलिस ने शनिवार रात शोएब ढेबर को हिरासत में लिया था। जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने होटल के 3 कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने की साजिश में क्या शोएब ढेबर की कोई भूमिका थी। इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने शोएब ढेबर को अरेस्ट किया, पूछताछ के बाद जमानत दे दी गई है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद इस मामले में 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। इससे पहले पुलिस ने जांजगीर-चांपा के एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी होटल में सिक्योरिटी गार्ड है।

इससे पहले पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

इससे पहले बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम से पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी तरह का कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

राज्यपाल और CM रहेंगे मौजूद, 28 से 30 सितंबर तक कृषि-मंडपम में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव शहर सत्ता/रायपुर। (Indira Gandhi Agricultural University)रायपुर के कृषि मंडपम में 28 से 30 सितंबर तक…

Continue reading
In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, रायपुर मंडल में 23 एवं 24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण “अब दो नहीं, चार” में, होम कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें