Police Commissionerate Raipur : बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

पति से अलग रह रही थी महिला, रायपुर में बीच सड़क गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत, पेट्रोल डालकर लगाई आग, वारदात के बाद भागा बॉयफ्रेंड

शहर सत्ता/रायपुर। (Police Commissionerate Raipur)ऐन तीजा त्यौहार और गणेश चतुर्थी के उत्सव में मस्त राजधानी रायपुर में बीच सड़क गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाकर दुर्दांत आरोपी वारदात के बाद भाग गया। बताते हैं कि पीड़िता पति से अलग रह रही थी और आरोपी बॉयफ्रेंड पुलिस के मुताबिक, महिला और आरोपी के बीच लव अफेयर था। शादी के बाद महिला ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी। वहीं, घटना के बाद आरोपी वीरू धीवर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक रायपुर में बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जला दिया। पीड़ित की पहचान राजकुमारी साहू के रूप में हुई है। वह आरंग की रहने वाली थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाई और महिला को मेकाहारा अस्पताल लेकर गए। सोमवार को गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। वह करीब 60% तक झुलस चुकी थी। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने पीड़िता की मौत की पुष्टि की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी तक वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामला माना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता के बयान और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

2021 से पहले से था दोनों के बीच अफेयर

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि वीरू धीवर और राजकुमारी साहू का 2021 से पहले ही अफेयर था। इस साल आरंग थाने में एक केस दर्ज हुआ था। आरोपी ने राजकुमारी साहू की सास पर फावड़े से हमला कर दिया था। इस मामले में धारा 307 के तहत केस दर्ज हुआ था। एएसपी के अनुसार, इस घटना के बाद पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। इसके बाद भी वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच संबंध थे। पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन भी दोनों साथ थे। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Posts

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

https://www.youtube.com/live/mQ0bDqQyFU8?si=-Udpb5jOxV5s9nlJरायपुर। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में आज PM आवास योजना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बहस का मंच सजा है। डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा और…

Continue reading
Service Pledge Campaign : 17 सितंबर को 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा रायपुर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मरीन ड्राइव में सेवा संकल्प अभियान के तहत किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, तैयारियों की खुद कर रहे मॉनिटरिंग शहर सत्ता/रायपुर। (Service Pledge Campaign)सेवा संकल्प…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

Seva Sankalp Abhiyan in Chhattisgarh : 17 सितंबर को रौशन होगा ‘आशीर्वाद का दीया’

Seva Sankalp Abhiyan in Chhattisgarh : 17 सितंबर को रौशन होगा ‘आशीर्वाद का दीया’

BJP MLA Parag Shah : टोटका, काट या गुरु के लिए ₹3300 करोड़ का मालिक भिखारी बना

BJP MLA Parag Shah : टोटका, काट या गुरु के लिए ₹3300 करोड़ का मालिक भिखारी बना

Police Commissionerate Raipur : बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

Police Commissionerate Raipur :  बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

Statewide Campaign : ‘सुपोषण रथ’ को हरी झंडी अब ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान

Statewide Campaign : ‘सुपोषण रथ’ को हरी झंडी अब ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान

Weekly Column by Haridas : गणपति बप्पा… थोड़ी सद्बुद्धि इधर भी !

Weekly Column by Haridas : गणपति बप्पा… थोड़ी सद्बुद्धि इधर भी !