Service Pledge Campaign : 17 सितंबर को 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा रायपुर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मरीन ड्राइव में सेवा संकल्प अभियान के तहत किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, तैयारियों की खुद कर रहे मॉनिटरिंग

शहर सत्ता/रायपुर। (Service Pledge Campaign)सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को रायपुर 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बीती रात मरीन ड्राइव पहुंचकर निरीक्षण किया।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली सभी तैयारियां समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने लोगों की सुविधा, सुरक्षा और कार्यक्रम के बेहतर संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

17 सितंबर की शाम रायपुर एक साथ लाखों दीपों से रोशन होगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस खास आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। आप भी 17 सितंबर की शाम 7 बजे दीप लेकर आएं और सशक्त रायपुर, सशक्त छत्तीसगढ़ और सशक्त भारत के लिए एक दीप जरूर प्रज्वलित करें।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, पुलिस डीसीपी (जोन मध्य) श्री तारकेश्वर पटेल, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा, अपर संचालक जनसंपर्क श्री उमेश मिश्रा,अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री पवन गुप्ता, एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला, एसडीएम रायपुर श्री नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Weekly Column by Haridas : गणपति बप्पा… थोड़ी सद्बुद्धि इधर भी !

साप्ताहिक कॉलम “खुरचन” (Weekly Column by Haridas)गणपति बप्पा आ गए हैं। घरों में खुशियां हैं, पंडालों में रोशनी है और मोहल्लों में भक्ति का माहौल है। गणेशोत्सव का मूल उद्देश्य…

Continue reading
Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

मेहनत और काबिलियत से जीता ‘Mrs India Universe Asia 2026’ का ताज, अपने सपनों को दी नई उड़ान शहर सत्ता/रायपुर/दुर्ग। (Mrs India Universe Asia 2026)प्रदेश की राजधानी रायपुर की दीपाक्षा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Weekly Column by Haridas : गणपति बप्पा… थोड़ी सद्बुद्धि इधर भी !

Weekly Column by Haridas : गणपति बप्पा… थोड़ी सद्बुद्धि इधर भी !

Shaharsatta (14 Sep to 20 Sep 2026)

Shaharsatta (14 Sep to 20 Sep 2026)

BJP’s mega program : ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा से सुशासन तक माहभर अभियान

BJP’s mega program : ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा से सुशासन तक माहभर अभियान

Service Pledge Campaign : 17 सितंबर को 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा रायपुर

Service Pledge Campaign : 17 सितंबर को 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा रायपुर

BRICS Summit 2026 : चर्चा में है PM नरेंद्र मोदी की कार डिप्लोमेसी