Police Commissionerate Raipur : हत्या, अपहरण के केस सुलझाने वाली पुलिस टीम सम्मानित

रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने नॉर्थ जोन और ACCU के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए प्रशस्ति पत्र

शहर सत्ता/रायपुर। (Police Commissionerate Raipur)रायपुर में हत्या, अपहरण और चोरी के मामलों को सुलझाने के साथ साइबर ठगी के पीड़ितों की रकम वापस दिलाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आज नॉर्थ जोन और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीमों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए।

सम्मानित होने वाली टीमों में खमतराई और गुढ़ियारी थाने की पुलिस शामिल रही। इन टीमों ने हत्या के मामलों में डीएनए जांच से मिले सबूतों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, अपहृत लोगों को दूसरे राज्यों से सकुशल बरामद किया और चोरी का सामान भी जब्त किया। खमतराई पुलिस ने डीएनए जांच और दूसरे सबूतों की मदद से हत्या के एक मामले को सुलझाया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, प्रतीक राय के अपहरण के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त डीसीपी आदित्य पांडे, एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर और एसीपी उरला पूर्णिमा लामा मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर डॉ. शुक्ला ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के काम की सराहना करते हुए गंभीर अपराधों की जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराधों पर नियंत्रण और नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए इसी तरह काम करने के लिए प्रेरित किया।

आरक्षक केदार सिंह राजपूत को विशेष सम्मान

गुढ़ियारी थाने में पदस्थ आरक्षक केदार सिंह राजपूत को MRM पोर्टल के जरिए साइबर ठगी के पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने रायपुर कमिश्नरेट में इस माध्यम से सबसे ज्यादा पीड़ितों को उनकी रकम वापस दिलाने में योगदान दिया। इसके अलावा पंडरी थाने की टीम को चोरी के मामले का खुलासा करने के लिए सम्मानित किया गया।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Arnab’s Impact In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की स्कूलों में छुट्टी, रात से ठंडी तेज हवाएं चल रहीं

तूफान का आज ज्यादा असर, रायपुर में बादल छाए, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 27 अक्टूबर से ही प्रदेश में चक्रवात का असर शहर सत्ता/रायपुर। (Arnab’s Impact In…

Continue reading
Chhattisgarh State Festival Program : 2 नवंबर को जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 3 दिनों तक जगमगाएंगे सरकारी भवन

मंत्री-सांसद होंगे मुख्य अतिथि, राज्य शासन ने कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh State Festival Program)छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Commissionerate Raipur : हत्या, अपहरण के केस सुलझाने वाली पुलिस टीम सम्मानित

Police Commissionerate Raipur : हत्या, अपहरण के केस सुलझाने वाली पुलिस टीम सम्मानित

Israel Elections : अरब पार्टियां किंगमेकर, नेतन्याहू-आइजनकोट गठबंधन बहुमत से दूर

Israel Elections : अरब पार्टियां किंगमेकर, नेतन्याहू-आइजनकोट गठबंधन बहुमत से दूर

Arnab’s Impact In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की स्कूलों में छुट्टी, रात से ठंडी तेज हवाएं चल रहीं

Arnab’s Impact In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की स्कूलों में छुट्टी, रात से ठंडी तेज हवाएं चल रहीं

Decision Taken At Cabinet Meeting : किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को राहतों की सौगात

Decision Taken At Cabinet Meeting : किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को राहतों की सौगात

Chhattisgarh State Festival Program : 2 नवंबर को जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 3 दिनों तक जगमगाएंगे सरकारी भवन

Chhattisgarh State Festival Program : 2 नवंबर को जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 3 दिनों तक जगमगाएंगे सरकारी भवन

Cyclonic storm ‘Arnab’: आंध्रप्रदेश के तट से टकराया ‘अर्नब’, 125 से 135 kmph हवा की रफ्तार

Cyclonic storm ‘Arnab’: आंध्रप्रदेश के तट से टकराया ‘अर्नब’, 125 से 135 kmph हवा की रफ्तार