Chhattisgarh State Festival Program : 2 नवंबर को जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 3 दिनों तक जगमगाएंगे सरकारी भवन

मंत्री-सांसद होंगे मुख्य अतिथि, राज्य शासन ने कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh State Festival Program)छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। राज्य शासन ने कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। अलग-अलग जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इस बार राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। कार्यक्रमों में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर को मुख्य अतिथियों के निर्धारण का आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन को मुख्य अतिथियों से परामर्श कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और आयोजन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

3 दिन रोशन होंगे सरकारी भवन

राज्योत्सव के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में सरकारी भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा। इसकी व्यवस्था संबंधित विभाग अपने बजट से करेंगे। कार्यक्रम स्थलों पर विभागीय उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं और सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिला स्तर पर स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शासन ने आयोजन की गरिमा बनाए रखने और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सांसदों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी

बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, कबीरधाम में संतोष पांडेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में चिंतामणि महाराज और महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, सक्ती में कमलेश जांगड़े, दंतेवाड़ा में महेश कश्यप, बालोद में भोजराज नाग, सुकमा में देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में अजय चंद्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। कोंडागांव में लता उसेंडी, नारायणपुर में विक्रम उसेंडी और बस्तर में किरण देव को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर में अरुण साव, दुर्ग में विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

आदेश के मुताबिक, जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सरगुजा में रामविचार नेताम, कांकेर में केदार कश्यप, कोरबा में लखनलाल देवांगन और जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में दयालदास बघेल, सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, गरियाबंद में टंकराम वर्मा और राजनांदगांव में गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे। बीजापुर में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी दी गई है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Decision Taken At Cabinet Meeting : किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को राहतों की सौगात

धान खरीदी के लिए 360 नए केंद्र खुलेंगे, बिजली बिल में 200 यूनिट तक राहत मार्च 2027 तक, 8,000 करोड़ की रेल परियोजना मंजूर शहर सत्ता/रायपुर। (Decision Taken At Cabinet…

Continue reading
Darbha Development Block of Bastar : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Darbha Development Block of Bastar)महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जिला…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Decision Taken At Cabinet Meeting : किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को राहतों की सौगात

Decision Taken At Cabinet Meeting : किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को राहतों की सौगात

Chhattisgarh State Festival Program : 2 नवंबर को जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 3 दिनों तक जगमगाएंगे सरकारी भवन

Chhattisgarh State Festival Program : 2 नवंबर को जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 3 दिनों तक जगमगाएंगे सरकारी भवन

Cyclonic storm ‘Arnab’: आंध्रप्रदेश के तट से टकराया ‘अर्नब’, 125 से 135 kmph हवा की रफ्तार

Cyclonic storm ‘Arnab’: आंध्रप्रदेश के तट से टकराया ‘अर्नब’, 125 से 135 kmph हवा की रफ्तार

Darbha Development Block of Bastar : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

Darbha Development Block of Bastar : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

खुरचन- अर्थशास्त्र का नया सिद्धांत : माल में दम न हो, तो दाम बढ़ा दो!

खुरचन- अर्थशास्त्र का नया सिद्धांत : माल में दम न हो, तो दाम बढ़ा दो!

Shaharsatta (26 Oct to 01 Nov 2026)

Shaharsatta (26 Oct to 01 Nov 2026)