Cyclonic storm ‘Arnab’: आंध्रप्रदेश के तट से टकराया ‘अर्नब’, 125 से 135 kmph हवा की रफ्तार

तूफान अर्नब के कारण 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट्स कैंसिल, कई इलाकों में पेड़ गिरे, बिजली गुल; MP-UP में बारिश का अलर्ट

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Cyclonic storm ‘Arnab)चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

तूफान के चलते 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा ने 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए हैं। ओडिशा में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। यहां 16 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं और 30 हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। तूफान का असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और तेलंगाना समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

तूफान आंध्र प्रदेश के तट के पास स्थित

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात का उत्तरी सर्पिल हिस्सा जमीन में और अंदर तक प्रवेश कर गया है। तूफान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में आंध्र प्रदेश के तट के पास स्थित है। तूफान का केंद्र नरसापुर से करीब 30 किलोमीटर पूर्व, यानम से 45 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम, काकीनाडा से 70 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और मछलीपट्टनम से 90 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था। IMD के अनुसार, तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और पुड्डुचेरी के यानम के तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक और झोंकों के साथ 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Paddy Procurement In Chhattisgarh : 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी, ₹3100 प्रति क्विंटल रेट

160 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य, ₹3100 प्रति क्विंटल रेट; 5 साल में 63% की बढ़ोतरी शहर सत्ता/रायपुर। (Paddy Procurement In Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी की शुरुआत…

Continue reading
Big Breaking News : तिब्बत में 7 तीव्रता का ज़लज़ला, 16 मौतें, 32 घायल

10 किमी गहराई में था भूकंप का केंद्र, पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी झटके शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Big Breaking News)तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आया है। भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 8:03…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Decision Taken At Cabinet Meeting : किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को राहतों की सौगात

Decision Taken At Cabinet Meeting : किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को राहतों की सौगात

Chhattisgarh State Festival Program : 2 नवंबर को जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 3 दिनों तक जगमगाएंगे सरकारी भवन

Chhattisgarh State Festival Program : 2 नवंबर को जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 3 दिनों तक जगमगाएंगे सरकारी भवन

Cyclonic storm ‘Arnab’: आंध्रप्रदेश के तट से टकराया ‘अर्नब’, 125 से 135 kmph हवा की रफ्तार

Cyclonic storm ‘Arnab’: आंध्रप्रदेश के तट से टकराया ‘अर्नब’, 125 से 135 kmph हवा की रफ्तार

Darbha Development Block of Bastar : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

Darbha Development Block of Bastar : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

खुरचन- अर्थशास्त्र का नया सिद्धांत : माल में दम न हो, तो दाम बढ़ा दो!

खुरचन- अर्थशास्त्र का नया सिद्धांत : माल में दम न हो, तो दाम बढ़ा दो!

Shaharsatta (26 Oct to 01 Nov 2026)

Shaharsatta (26 Oct to 01 Nov 2026)