Sukma District Administration : बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का बनेगा आयुष्मान कार्ड

सुकमा में आयुष्मान महा अभियान आज, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य, बस्तर तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी

शहर सत्ता/सुकमा/रायपुर। (Sukma District Administration)सुकमा में जिला प्रशासन ने सभी वर्गों समेत विशेष रूप से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने का आग्रह किया है। प्रशासन ने संदेश दिया है “राशन कार्ड में नाम है तो आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं।” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुकमा जिले में कल 13 अगस्त को आयुष्मान महा अभियान चलाया जाएगा।

बस्तर तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रशासन ने इस विशेष अभियान में 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सके।

हर पात्र परिवार को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ

अभियान के माध्यम से पात्र परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा। इसके साथ ही 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

कार्ड बनवाने के लिए रखें जरूरी दस्तावेज

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और आवश्यक पहचान दस्तावेज साथ लाना होगा। अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड पूरी तरह निःशुल्क बनाए जाएंगे।

गांव पहुंचने पर टीम से जरूर बनवाएं कार्ड

कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी पात्र सदस्यों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। 13 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचेगी, इसलिए सभी लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें। जिनका आयुष्मान कार्ड पहले से बना है, उन्हें दोबारा कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

दो दिनी प्रवास पर आते ही कांग्रेस दिग्गजों के साथ नए प्रदेश प्रभारी भगत का मंथन शुरू, रायपुर पहुँचते ही आला नेताओं से की चर्चा फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिया…

Continue reading
Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

वोट चोरी के आरोप पर CM साय का कांग्रेस और राहुल गांधी को करारा जवाब, कहा- राहुल गांधी देशद्रोही आचरण पर उतारू; चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम