Jhiram Ghati Naxal Attack Case : 10 अगस्त को अंतिम बहस, फैसले की घडी नजदीक

झीरम मामले में 101 गवाहों के बयान तथा दस्तावेजी साक्ष्यों के बाद सुनवाई अंतिम चरण में, 10 अगस्त को अंतिम बहस के बाद न्यायलय फैसला सुरक्षित रख सकता है

शहर सत्ता/जगदलपुर/रायपुर। (Jhiram Ghati Naxal Attack Case)वर्षों से चल रही झीरम घाटी नक्सली हमला मामले की सुनवाई अब अंतिम चरण में हैं। आगामी 10 अगस्त को अंतिम बहस होगी। बहस के बाद न्यायलय अपना फैसला सुरक्षित रख सकता है। न्यायला तारीख भी निर्धारित कर सकता है। छत्तीसगढ़ की सियासत के सबसे बहुचर्चित मामले में वर्तमान में 11 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन चल रहा है। बता दें कि सुनवाई के दौरान ही एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है। अन्य आरोपियों के विरद्ध प्रकरण जारी है।

इस पुरे मामले में अभियोजन पक्ष ने कोर्ट के समक्ष 101 गवाहों के बयान दर्ज करवाया है। कई अहम् दस्तावेज और मामले से ताल्लुक रखते सबूतों को भी प्रस्तुत किया गया है। जानकारी के मुताबिक अंतिम बहस के लिए भी दोनों पक्षकार तैयार हैं और 10 अगस्त को अभियोजन पक्ष अपने साक्ष्यों-गवाहों के आधार पर आरोपों को साबित करने की कोशिश भी करेगा। वहीँ बचाव पक्ष आरोपियों के पक्ष में अपने अंतिम तर्क रखेगा।

 

 

 

मामले के प्रमुख बिंदु

0 11 आरोपियों के विरद्ध चल रही हैं न्यायिक प्रक्रिया

0 सुनवाई के दौरान ही एक आरोपी की हो चुकी हैं मौत

0 अभियोजन ने अब तक 101 गवाहों का बयान दर्ज करवाया

0 दस्तवेज और साक्ष्यों के आधार पर केस अंतिम चरण पर पहुंचा

0 सब कुछ सहीं रहा तो अगस्त 10 को होगी अंतिम बहस

0 बहस के बाद रहेगा विद्वान न्यायलय के फैसले का इंतजार

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रायपुर में 125 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे शहर सत्ता/रायपुर।…

Continue reading
Raipur Deputy Commissioner of Police West Zone : नशीली टैबलेट निट्रोसन और सिरप ऑनरेक्स बेचते तीन गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन (Nitrosun) तथा 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स (ONEREX) एवं नगदी बिक्री रकम लगभग 04 लाख रूपये का माल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Weekly column ‘Khurchan’ : विकास दौड़ रहा है, रायपुर जाम में खड़ा है…

Weekly column ‘Khurchan’ : विकास दौड़ रहा है, रायपुर जाम में खड़ा है…

Shaharsatta (21 Sep to 27 Sep 2026)

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड