Adani Power Limited : APL के प्लांट के बॉयलर एरिया में हादसा, एक घायल

एपीएल के थर्मल पॉवर प्लांट में गुरुवार को हुए हादसे में एक मजदूर घायल, प्रबंधन घटना के कारणों की कर रहा विस्तार से जांच

शहर सत्ता/रायपुर। (Adani Power Limited)रायपुर जिले के अंतर्गत तिल्दा तहसील में स्थित अडानी पॉवर लिमिटेड (एपीएल)के थर्मल पॉवर प्लांट में हादसे के दौरान काम कर रहा एक मजदूर घायल हो गया। गुरुवार को APL के बॉयलर एरिया में काम के दौरान यह हादसा घटित हुआ है। बताते है कि अचानक हुए इस घटनाक्रम में सिर्फ एक मजदुर ही इसकी चपेट में आया है।

मामला सुबह करीब 11.42 बजे प्लांट के बॉयलर एरिया का है। प्लांट में काम चल रहा था तभी वहां यह घटना घटित हुई और अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ईआरटी)ने सभी कार्यरत कर्मचारियों को मौके से सुरक्षित बहार निकाला। केवल एक कर्मचारी बचाव टीम की मदद मिलने से पहले ही घायल हो गया था।

जानकारी के मुताबिक पुरे इलाके को बेरिकेडिंग कर आना-जाना रोक दिया गया है। प्लांट प्रबंधन के मुताबिक मामले की पूरी जानकारी और घटना के कारणों की विस्तार से जांच की जा रही है कि हादसा क्यों और कैसे हुआ। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं होने की खबर है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाज तोमन कुमार शहर सत्ता/रायपुर। (Para Asian Championships 2026)जापान में सम्पन्न हुई पैरा एशियन चैम्पियनशिप 2026 में देश के लिए स्वर्ण…

Continue reading
State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

अंबिकापुर सबसे ठंडा, रायपुर में भी बढ़ी ठंड, अगले 2 दिनों में 2°C तक गिरेगा पारा शहर सत्ता/रायपुर। (State temperature on Diwali day)दीवाली की रात से ही सर्दी का एहसास…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Sonia Gandhi’s book : बिना किसी तामझाम के ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज

Sonia Gandhi’s book : बिना किसी तामझाम के ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज

Chhattisgarh’s Political Diwali : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, मंत्री सांसद का दिवाली सेलिब्रेशन

Chhattisgarh’s Political Diwali : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, मंत्री  सांसद का दिवाली सेलिब्रेशन

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला