Streets of Raipur To Instagram : ‘डॉन’ बनने की सनक और अपराध का डिजिटल ग्लैमराइजेशन

एक शिक्षिका का सोशल मीडिया में हाथों में नंगी तलवार लहराने वाला वीडियो वायरल

शहर सत्ता/रायपुर। (Streets of Raipur To Instagram )आजकल इंस्टाग्राम खोलते ही रायपुर के लड़के ही नहीं बलकि लड़कियां भी घातक हथियारों का नंगा प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। अब तक टीन एजर लड़के बेलगाम हो रहे थे उन्हें मात देने वाली लड़कियां भी उनसे काम नहीं हैं। ऐसी ही एक लड़की की इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स पर उसके हाथ में नंगी तलवार वाली फोटो-वीडियो खूब वायरल हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि तलवार हाथ में लेकर लहराने वाली यह कथित फोटो-वीडियो में दिखाई दे रही लड़की शिक्षिका(लेक्चरर)है।

प्रोफइल में युवती का नाम श्रद्धा शर्मा है जो पेशे से खुद को लेक्चरर बताती है। पड़ताल करने पर तस्दीक हुई कि श्रद्धा शर्मा पंडित गिरजा शंकर आत्मानंद स्कूल रायपुरा में बच्चों को पढ़ाती हैं। सोशल मीडिया में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट चमकता हुआ चाकू, लहराती तलवार या अवैध कट्टे के साथ वीडियो दिखाने वालों पर पर खासी सख्त है।

अब देखना यह है कि लड़कों पर ही पुलिस की कार्रवाई होगी या ऐसी लड़कियों के खिलाफ भी उनके कानून में कोई प्रावधान है ? एक शिक्षिका का यह बर्ताव और हाथों में नग्न तलवार लिए प्रदर्शन स्कूली बच्चों के लिए कितना शिक्षाप्रद होगा यह पुलिस कमिश्नरेट बताएगा। बता दें कि धमकी भरे लहजे, बैकग्राउंड में ‘खलनायक’ वाले डायलॉग और हथियारों का यह खुला प्रदर्शन एक गंभीर सामाजिक समस्या की ओर इशारा कर रहा है। हथियार का यूं प्रदर्शन करना सिर्फ लड़कों के लिए नहीं अपितु महिलाओं के लिए भी आम हो गया है।

सोशल मीडिया बना ‘दहशत’ का नया ठिकाना

राजधानी और आसपास के इलाकों में यह चलन तेजी से बढ़ा है कि अगर आपको इलाके में दबदबा बनाना है, तो सोशल मीडिया पर खौफ पैदा करना जरूरी है। युवाओं का एक बड़ा वर्ग केवल ‘लाइक्स’ और ‘फॉलोअर्स’ की भूख में अपराध की ओर आकर्षित हो रहा है। सोशल मीडिया पर खुद को ‘ताकतवर’ दिखाने की यह कोशिश असल जिंदगी में उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचा रही है।

पुलिस की पैनी नजर और ‘सबक’ देने की कवायद

रायपुर पुलिस इस डिजिटल गैंगवार और दिखावे को लेकर अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार ऐसे हैंडल्स पर नजर रख रही है जो हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

सख्त कार्रवाई, काउंसलिंग की जरुरत

जो अपराधी पहले से रिकॉर्ड में हैं, उनके द्वारा किए जा रहे पोस्ट पर तत्काल एक्शन लिया जा रहा है। फिर भी चाकू, तलवार और अपनी आक्रामक भावनाओं का सोशल मीडिया में इजहार करने वालों की भरमार है। ऐसे लोगों की मानसिक प्रवृति सिर्फ लड़कों में ही नहीं अपितु लड़कियों में भी बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर में ही एक आपराधिक प्रवृति की किशोरी ने मूक-बधीर लड़को को चाकू मार हत्या को अंजाम दिया था। इसी तरह अपने बॉय फ्रेंड का होटल में गला काटने वाला एक मामला भी बाल न्यायालय में लंबित है। पुलिस न केवल ऐसे युवाओं को गिरफ्तार कर रही है, बल्कि उनकी काउंसलिंग कर और सार्वजनिक रूप से ‘सबक’ सिखाकर समाज में कड़ा संदेश भी दे रही है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, रायपुर मंडल में 23 एवं 24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण “अब दो नहीं, चार” में, होम कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली…

Continue reading
Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की फॉलो-अप बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश शहर सत्ता/रायपुर। (Collector Dr. Gaurav Singh)कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प