Accident near Kharora : सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर

गनमैन-ड्राइवर भी घायल, एम्स में भर्ती, बलौदाबाजार से लौटते वक्त खरोरा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त

शहर सत्ता/रायपुर। (Accident near Kharora)सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। कार में सांसद समेत कुल 4 लोग सवार थे। सांसद को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार शुक्रवार को खरोरा के पास हादसे का शिकार हो गई। वे बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं।

सांसद का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है। कार में उनके बेटे, गनमैन और ड्राइवर भी मौजूद थे। ड्राइवर को भी सीने पर चोट लगी है। सांसद को रायपुर एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।

सांसद की कार दुर्घटना से कुछ देर पहले इसी मार्ग पर एक अन्य सड़क हादसा भी हुआ था। रायपुर से खरोरा जा रही कार की खरोरा से रायपुर आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

दोनों हादसों की जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटनाओं की जानकारी मिलने पर खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों घटनाओं के कारणों का पता लगा रही है। इसके लिए हादसे में शामिल वाहनों और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

मस्तुरी के सरपंचों ने नौकरशाहों पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए, शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति, शिक्षकों के युक्तिकरण, PM आवास की किस्त, गांवों में सड़क, स्कूल और धान खरीदी केंद्र के अलावा…

Continue reading
Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी, कहा- छत्तीसगढ़ सुशासन, जनकल्याण और आर्थिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है शहर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Accident near Kharora : सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर

Accident near Kharora : सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन

Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई