Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाज तोमन कुमार

शहर सत्ता/रायपुर। (Para Asian Championships 2026)जापान में सम्पन्न हुई पैरा एशियन चैम्पियनशिप 2026 में देश के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाज तोमन कुमार का यहाँ स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने भव्य स्वागत किया। तोमन रायपुर विमानतल से सीधे अपने गृह जिले बालोद के लिए रवाना हुए।

खेल विभाग के प्रशिक्षक टी लिंगराज रेड्डी ने बताया कि तोमन कुमार की इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव, खेल सचिव यशवंत कुमार, खेल संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित सभी अधिकारियों एवं खेल जगत ने हर्ष व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि तोमन कुमार सीआरपीएफ के पूर्व कोबरा कमांडो रह चुके हैं। नक्सल ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में उन्होंने अपना बायाँ पैर खो दिया, लेकिन इस हादसे के बाद उन्होंने हार नहीं मानी, वे और भी सशक्त होकर उभरे।

उन्होंने खेल को अपना संबल बनाया और पैरा तीरंदाजी में नया मुकाम हासिल किया। बीते वर्ष कोरिया में खेली गई विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता के एकल, युगल और मिश्रित वर्ग में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार ने तीरंदाजी के क्षेत्र में दिये जाने वाले श्रेष्ठ पुरस्कार प्रवीर भंजदेव सम्मान से अलंकृत किया है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

अंबिकापुर सबसे ठंडा, रायपुर में भी बढ़ी ठंड, अगले 2 दिनों में 2°C तक गिरेगा पारा शहर सत्ता/रायपुर। (State temperature on Diwali day)दीवाली की रात से ही सर्दी का एहसास…

Continue reading
Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

दीपावली पर इमरजेंसी से निपटने की तैयारी: जानिए किस परेशानी में कहां मिलेगी मदद शहर सत्ता/रायपुर। (Emergency Services During Diwali)दीपावली पर घरों से लेकर बाजारों तक रोशनी और आतिशबाजी का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Under-19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा

Under-19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा

Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon : सीएम साय ने की करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon : सीएम साय ने की करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना