शुक्रवार शाम 7 से रात 10 बजे तक कमिश्नरेट के नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन में 36 जगह नाकेबंदी, जांच अभियान भी शुरू
शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police)1 नवंबर को होने वाले राज्योत्सव से पहले रायपुर पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। राज्योत्सव और दीपावली के मद्देनज़र शहर की सुरक्षा चाकचौबंद रखने पुलिस मुस्तैद है। शुक्रवार शाम 7 से रात 10 बजे तक कमिश्नरेट के नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन में 36 जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीमों ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। यह अभियान त्योहारों और राज्योत्सव के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए चलाया गया। पुलिस का फोकस शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहा।

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूछताछ भी की। दीपावली के दौरान बाजारों और प्रमुख सड़कों पर बढ़ने वाली आवाजाही तथा राज्योत्सव के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ाई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान सुरक्षा और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

सेंट्रल जोन में प्रमुख चौक-चौराहों पर जांच
सेंट्रल जोन में कालीबाड़ी चौक, शेर नगर चौक, जयस्तंभ चौक, फूल चौक और मरही माता चौक पर चेकिंग की गई। इसके अलावा तेलघानी नाका, माधवेंद्र चौक के पास, कैनाल रोड, भाठिया नर्सिंग होम के पास, फुंडहर चौक, अंबुजा चौक और लाल चौक के पास भी पुलिस तैनात रही।
वेस्ट जोन में भी कई जगह नाकेबंदी, तलाशी
वेस्ट जोन में आजाद चौक, जगन्नाथ चौक कोटा, श्याम चैंबर्स चौक कबीर नगर, लाखेनगर चौक, महादेवघाट, रायपुरा चौक और टाटीबंध चौक पर वाहनों की जांच की गई। इसके साथ ही मोहबा बाजार, द्रोणाचार्य स्कूल चौक, संतोषी नगर चौक, सिद्धार्थ चौक और मुजगहन एक्सप्रेस-वे पर भी चेकिंग की गई।

नॉर्थ जोन में इन जगहों पर हुई चेकिंग
नॉर्थ जोन में पंडरी थाना क्षेत्र के VIP तिराहा मोवा और थाने के सामने, खम्हारडीह के शंकर नगर चौक टर्निंग पॉइंट, गुढ़ियारी के UPSC चौक और भारत माता चौक पर जांच की गई। उरला थाना क्षेत्र में मिश्रा ढाबा के पास सरोरा, सिंधिया विनायक (कर्मा) चौक और छत्तीसगढ़ महतारी चौक पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। खमतराई क्षेत्र में भनपुरी चौक, बंजारी धाम चौकी के पास और थाने के सामने नाकेबंदी की गई।






