Head of Shadani Darbar : माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपए का सिक्का और टिकट होगा जारी

शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर लोकभवन में इसका विमोचन करेंगी, साथ ही विशेष डाक टिकट भी होगा जारी

शहर सत्ता/रायपुर। (Head of Shadani Darbar) 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर लोकभवन में शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपए का स्मारक सिक्का और स्मृति में विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगी। भारत सरकार द्वारा 200 रुपए का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी करने की जानकारी दरबार के सचिव उदय सांई ने दी।

उन्होंने बताया कि किसी सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी होना समाज के लिए ऐतिहासिक मौका है। इससे देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी लोगों को गर्व महसूस होगा। बताते हैं कि इस पहल को सफल बनाने में सिक्का संग्राहक विक्रम तेजवानी के वर्षों के प्रयासों को अहम बताया। सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा, कोलकाता टकसाल में बना है। स्मारक सिक्के का अनावरण होने के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की अलग-अलग इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे।

300 साल पुराना मठ के नौवें पीठाधीश्वर हैं संत डॉ. युधिष्ठिर लाल

शदाणी दरबार का इतिहास 18वीं सदी से जुड़ा है। इसके संस्थापक संत शदूराम साहिब का जन्म अक्टूबर 1708 में लाहौर में हुआ था। दरबार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वर्ष 1768 में वे सिंध क्षेत्र के मठेलो पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हयात पिताफी में शदाणी दरबार की स्थापना की। यहां पवित्र धूनी साहिब प्रज्वलित की गई, जो आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद शदाणी परंपरा भारत में भी आगे बढ़ी।

रायपुर में धमतरी रोड पर लगभग 12 एकड़ में शदाणी दरबार तीर्थ विकसित किया गया। 20 जनवरी 1988 को संत गोबिंदराम साहिब ने इसकी नींव रखी। वर्तमान में संत डॉ. युधिष्ठिर लाल इसके नौवें पीठाधीश्वर हैं। दरबार में धार्मिक आयोजनों के साथ मानव सेवा और समाज कल्याण के कार्य भी किए जाते हैं।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

CJP protest at Jantar Mantar, Delhi : दीपके समेत आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक अरेस्ट

CJP प्रदर्शन से पहले दीपके फ्लाइट से ही हिरासत में, अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका मुंबई से दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने आए थे शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (CJP…

Continue reading
by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला, असम की नगांव सीट पर पूर्व विधायक और IAS आमने-सामने शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Assembly by-election vote counting)चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Head of Shadani Darbar : माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपए का सिक्का और टिकट होगा जारी

Head of Shadani Darbar : माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपए का सिक्का और टिकट होगा जारी

CJP protest at Jantar Mantar, Delhi : दीपके समेत आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक अरेस्ट

CJP protest at Jantar Mantar, Delhi : दीपके समेत आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक अरेस्ट

Good governance of CM Vishnu Dev Sai : 80 साल के बुजुर्गों को ‘सियान’ सेवा फ्री बस पास जारी

Good governance of CM Vishnu Dev Sai : 80 साल के बुजुर्गों को ‘सियान’ सेवा फ्री बस पास जारी

Digital Crop Survey : छत्तीसगढ़ में हर खेत की फसल का शासन जुटाएगा पूरा ब्योरा

Digital Crop Survey : छत्तीसगढ़ में हर खेत की फसल का शासन जुटाएगा पूरा ब्योरा

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल