District Administration Balod : प्रोजेक्ट दिनकर के तहत ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से 15 गांव सौर ऊर्जीकृत होंगे

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की पहल पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल, क्षेत्र की महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में मिलेगी पहचान, सोलर पैनल का करेंगी इंस्टालेशन एवं मेंटनेंस

शहर सत्ता/रायपुर। (District Administration Balod)बालोद जिले के प्रोजेक्ट दिनकर के तहत ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से 15 गांव सौर ऊर्जीकृत होंगे। गांवों को शत प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत बनाने की जिला प्रशासन बालोद की पहल ‘प्रोजेक्ट दिनकर’ अब जमीनी स्तर पर अपना एक कदम बढ़ाने के लिए तैयार है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित सभाकक्ष में प्रोजेक्ट दिनकर’ के तहत प्रथम चरण में चयनित 15 ग्रामों के सरपंच एवं सचिवों से चर्चा कर इस उल्लेखनीय पहल की जानकारी दी।

उन्हों ने ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य को पूरा करने की पहल में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। बैठक में बताया गया कि प्रोजेक्ट दिनकर के अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित सभी 15 ग्रामों को शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत (सोलर विलेज) किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को निःशुल्क बिजली के साथ-साथ महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

शून्य अंशदान पर घरों में लगेंगे 2 किलोवाट तक के सोलर पैनल

बैठक में बताया गया कि इन चयनित ग्रामों में ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत हितग्राहियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त अंशदान नहीं लिया जाएगा, यह योजना पूर्णतः शून्य अंशदान पर आधारित होगी। इसके तहत ग्रामीणों के घरों में 2 किलोवाट क्षमता तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किए जाएंगे, जिसका संपूर्ण व्यय केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी एवं निर्धारित मॉडल के माध्यम से वहन किया जाएगा। सोलर पैनल लगने से ग्रामीणों का बिजली बिल शून्य हो जाएगा तथा गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों के साथ ही अन्य सभी घरों में प्राथमिकता के साथ सोलर पैनल स्थापित किए जाएं।

शासकीय भवन और स्ट्रीट लाइट भी होंगे सौर ऊर्जीकृत

प्रोजेक्ट दिनकर के तहत गांवों के सभी शासकीय भवनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्ट्रीट लाइटों को भी सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित रूप से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं स्थानीय स्तर पर आजीविका संवर्धन हेतु महिला स्व-सहायता समूहों को वेंडर बनाया जाएगा तथा इसके लिए आवश्यक वेंडर रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली सब्सिडी की राशि संकुल स्तरीय संगठन (सीएलएफ) के खाते में जाएगी, जिसके लिए हितग्राहियों से सहमति पत्र प्राप्त किया जाएगा।

ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण में ग्राम उकारी, नलकसा, हिड़कापार, कुंवागोंदी, कोपेडेरा, तुएदण्ड, दुहकाटोला, कुमुडकट्टा, गैंजी, परसुटोला, जमही, अड़जाल, कामता, औराटोला तथा गुजरा को शत प्रतिशत सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किया जाएगा। इसके लिए अब संबंधित ग्राम के सरपंच एवं सचिवों द्वारा ग्राम स्तर पर ग्रामीणों की बैठक लेते हुए इस अभिनव पहल के संबंध में जानकारी दी जाएगी तथा उनसे सहमति पत्र प्राप्त कर इस पहल की शुरूआत की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ आदि उपस्थित रहे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर के युवाओं ने हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’, हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके…

Continue reading
Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात शहर सत्ता/रायपुर। (Public Interaction program on Thursday)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

District Administration Balod : प्रोजेक्ट दिनकर के तहत ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से 15 गांव सौर ऊर्जीकृत होंगे

District Administration Balod : प्रोजेक्ट दिनकर के तहत ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से 15 गांव सौर ऊर्जीकृत होंगे

Inclusive Policy Resolution Workshop : नितिन नवीन से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्राप्त किया मार्गदर्शन

Inclusive Policy Resolution Workshop : नितिन नवीन से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्राप्त किया मार्गदर्शन

Promoted Four IAS officers : सुबोध सिंह और निहारिका एसीएस, हार्ड वर्कर 4 IAS पदोन्नत

Promoted Four IAS officers : सुबोध सिंह और निहारिका एसीएस, हार्ड वर्कर 4 IAS पदोन्नत