Good governance of CM Vishnu Dev Sai : 80 साल के बुजुर्गों को ‘सियान’ सेवा फ्री बस पास जारी

ऑनलाइन हो या ऑफलाइन कर सकते हैं छत्तीसगढ़ के वृद्धजन मुफ्त बस पास के लिए आवेदन, शासन ने प्रदेश में लागू की फ्री बस सर्विस पास 8 हजार से अधिक पास जारी, रायपुर में 2000 पास जारी

शहर सत्ता/रायपुर। (Good governance of CM Vishnu Dev Sai)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब ‘सियान’ मुफ्त बस यात्रा पास दिखाकर छत्तीसगढ़ में कहीं भी बस में निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग राज्यभर में 80 साल और इससे ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों के लिए ‘सियान’ सेवा बस पास योजना लागु किया है। अभी तक आठ हजार से ज्यादा बुजुर्गों को बस पास जारी कर दिए गए हैं।

सबसे ज्यादा रायपुर में करीब 2000 पास जारी किए गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन के मुताबिक 80 साल या उससे ज्यादा के बुजुर्ग परिवहन विभाग से बसों में यात्रा के लिए फ्री बस पास बनवा सकते हैं। अभी रायपुर में 2 हजार से ज्यादा फ्री बस पास जारी किए जा चुके हैं।

सरकार ने सभी बस संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी बुजुर्ग बस पास दिखाकर यात्रा करता है तो उसका पूरा सम्मान किया जाए। बस में उसे अच्छी जगह पर बिठाया जाए, ताकि वो आराम से यात्रा कर सकें। इस पहल से बुजुर्ग अपने सामाजिक, पारिवारिक और अन्य जरूरी कामों के लिए आसानी से यात्रा कर सकेंगे। अफसरों का कहना है कि यह योजना न केवल वरिष्ठ नागरिकों को राहत देगी, बल्कि उनके जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन

– अपने नजदीक के समाज कल्याण विभाग या आरटीओ दफ्तर जाएं।

– वरिष्ठ नागरिक बस पास/ सियान सेवा बस पास का फॉर्म प्राप्त करें।

– सभी दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्टेड कर फोटो के साथ जमा कर दें।

– आयु और निवास का भौतिक सत्यापन के बाद पास जारी कर देंगे।

– पोर्टल serviceonline.gov.in/chhattisgarh से जानकारी लें।

– Citizen Login से साइन इन करें, नया अकाउंट है तो Register करें।

– Apply for Services में Senior Citizen Bus Pass क्लिक करें।

– मांगी गई जानकारी व दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।

– सियान हेल्पलाइन नंबर 155326 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Digital Crop Survey : छत्तीसगढ़ में हर खेत की फसल का शासन जुटाएगा पूरा ब्योरा

ब्योरा जुटाने मौके पर जाकर करेंगे क्रॉस चेक, खेत में कौन-सी फसल, डिजिटल रिकॉर्ड बनेगा शहर सत्ता/रायपुर। (Digital Crop Survey)मुख्य सचिव विकासशील ने शुक्रवार को मंत्रालय में डिजिटल क्रॉप सर्वे…

Continue reading
Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में 128 का तबादला…देखिये सूची

10 ज्वाइंट कमिश्नर, 13 डिप्टी कमिश्नर, 28 राज्य कर अधिकारी, 30 राज्य कर निरीक्षक और 47 अन्य कर्मचारी का ट्रांसफर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, कोरबा, सरगुजा, महासमुंद, राजनांदगांव, कवर्धा और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Head of Shadani Darbar : माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपए का सिक्का और टिकट होगा जारी

Head of Shadani Darbar : माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपए का सिक्का और टिकट होगा जारी

CJP protest at Jantar Mantar, Delhi : दीपके समेत आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक अरेस्ट

CJP protest at Jantar Mantar, Delhi : दीपके समेत आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक अरेस्ट

Good governance of CM Vishnu Dev Sai : 80 साल के बुजुर्गों को ‘सियान’ सेवा फ्री बस पास जारी

Good governance of CM Vishnu Dev Sai : 80 साल के बुजुर्गों को ‘सियान’ सेवा फ्री बस पास जारी

Digital Crop Survey : छत्तीसगढ़ में हर खेत की फसल का शासन जुटाएगा पूरा ब्योरा

Digital Crop Survey : छत्तीसगढ़ में हर खेत की फसल का शासन जुटाएगा पूरा ब्योरा

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल