Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में विवाद के बाद आरोपी ने चाकू मारी, पुलिस कातिल की तलाश में

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Crime News)पुलिस आयुक्त प्रणाली के बाद भी राजधानी में सरेआम बेरहमी से कातिल ने मामूली से विवाद में एक युवक की हत्या कर दी है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय युवक गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महात्मा गांधी नगर का निवासी था। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की बताई जाती है।

घटना लालपुर 30 बजे के बीच की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रात के समय गौरव पर चाकू से हमला किया गया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटना के दौरान क्या हुआ? विवाद किस बात को लेकर हुआ था? इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी कातिल की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई थी।

आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अजहरुद्दीन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महात्मा गांधी नगर निवासी 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी फिलहाल अज्ञात है। पुलिस उसकी पतासाजी कर रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। घटना के समय गौरव के साथ कौन मौजूद था और हमला किन परिस्थितियों में हुआ?इसकी भी जांच की जा रही है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास विभाग अब जनजातीय कार्य विभाग के नाम से जाना जाएगा, कैबिनेट में पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 पद मंजूर, 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन…

Continue reading
Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

एएसडी सूची में दर्ज मतदाताओं का घर-घर जाकर होगा सत्यापन, मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur City North Assembly Constituency)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन