New State In-charge of Chhattisgarh BJP : स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा का प्रभार

सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी, गोमती को गुजरात का जिम्मा, अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है

शहर सत्ता/रायपुर। (New State In-charge of Chhattisgarh BJP)छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी को बनाया गया है। उन्हें हरियाणा प्रभारी बनाया गया है। जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 2 नेताओं को दूसरे राज्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोमती साय को गुजरात का सह-प्रभारी बनाया है। वहीं, अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है।

इससे पहले भाजपा की नई टीम में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। संगठनात्मक राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण राज्यों की जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा थी।

एक महीने पहले ही बता दिया था कि प्रदेश प्रभारी की रेस में स्मृति ईरानी सबसे आगे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, गजेंद्र पटेल और हरीश द्विवेदी के नाम भी संभावितों में शामिल थे।

सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल, गजेंद्र पटेल को झारखंड और हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई है। डी. पुरंदेश्वरी के बाद स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ बीजेपी की दूसरी महिला प्रदेश प्रभारी हैं।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, रायपुर मंडल में 23 एवं 24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण “अब दो नहीं, चार” में, होम कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली…

Continue reading
Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

JDA ने कहा- बॉन्ड खत्म हो, मांग पूरी नहीं हुई तो 28 से इमरजेंसी भी बंद करेंगे, JDA प्रेसिडेंट बोले; स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई चर्चा के बाद अब डॉक्टर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प