Cyclone to hit Odisha coast : आंध्र प्रदेश और बंगाल में भी अलर्ट, बारिश से कई पुल बहे

5,000 लोग सुरक्षित जगह भेजे गए, सरकार ने कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रखने और मौसम की लगातार निगरानी के निर्देश दिए

शहर सत्ता/रायपुर। (Cyclone to hit Odisha coast)चक्रवात आज ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट से टकरा सकता है। ओडिशा में इसका सबसे ज्यादा असर होने की आशंका है। करीब 5,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मलकानगिरी में भारी बारिश से कई पुल बह गए हैं। पुलों के ऊपर 3 से 4 फीट तक पानी बह रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। IMD के मुताबिक, यह 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के बीच, विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच कलिंगपट्टनम के पास गहरे दबाव के रूप में तट पार कर सकता है।

राज्य के कम से कम 7 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। 11 जिलों के कलेक्टरों को राहत और बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। सरकार ने कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रखने और मौसम की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

ओडिशा के पुरी में भारी बारिश जारी है। कोलकाता में बारिश के बीच सड़क पर जाते समय खुद को ढके हुए यात्री। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में गुरुवार सुबह 6 बजे से जिले के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। जबकि बिहार के पटना में बुधवार देर शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। ओडिशा के मलकानगिरी में भारी बारिश से कई पुल बह गए हैं। इससे मलकानगिरी, कालीमेला, मोटू और पोडिया के बीच कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। NH-326 पर सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

संकेत साहित्य समिति का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया, राजभाषा हिंदी पर परिचर्चा और काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने रखे विचार शहर सत्ता/रायपुर। (46th foundation day)संकेत साहित्य समिति का 46वां…

Continue reading
Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार बैडमिंटन से लेकर योग तक 22 खेल शामिल किये गए, 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन‎, हेड कांस्टेबल के लिए 12वीं पास और कांस्टेबल के लिए 10वीं पास…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प