100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि देश के हितों से समझौता नहीं करेंगे, रूस से ज्यादा तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (100% tariff from America)अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब भारत पर 100% तक टैरिफ लगा सकते हैं। ट्रम्प ने इस बिल पर साइन कर दिया है और अब यह कानून बन चुका है। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने बुधवार को रूस से ज्यादा तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास किया था। पक्ष में 262 और विरोध में 159 वोट पड़े थे। सीनेट अगस्त में इसे 86-11 वोट से पास कर चुकी है।

इसे आधिकारिक तौर पर लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 नाम दिया गया है। रूस से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने वाले 5 देशों की अमेरिकी लिस्ट में चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं। भारत अपनी जरूरत का 40% से ज्यादा क्रूड ऑयल रूस से खरीद रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि हर 180 दिन में इस लिस्ट का आकलन करेंगे। अमेरिका की तरफ से 100% टैरिफ पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि देश के हितों से समझौता नहीं करेंगे।

रूस के अलावा भारत के लिए 9 विकल्प

रूस के अलावा, भारत मुख्य रूप से इराक, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और कतर से तेल खरीदता है। इसके अलावा, नाइजीरिया, अंगोला, ब्राजील और अमेरिका से भी कच्चा तेल आयात करता है।

बीते 2 साल में भारत का रूस से तेल आयात

यूक्रेन-रूस युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना तेजी से बढ़ाया। 2022-23 में रूस भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया। युद्ध से पहले भारत रूस से बहुत कम तेल खरीदता था, लेकिन बाद में यह बढ़कर रोजाना करीब 16 से 20 लाख बैरल तक पहुंच गया। अब भारत अपनी जरूरत के 40% से ज्यादा कच्चे तेल का आयात रूस से कर रहा है। इससे भारत रूस से तेल खरीदने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल हो गया है।

Related Posts

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक, बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है, जबकि 2024 में यह चौथे स्थान पर था शहर…

Continue reading
20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रायपुर में 125 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे शहर सत्ता/रायपुर।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Raipur Deputy Commissioner of Police West Zone : नशीली टैबलेट निट्रोसन और सिरप ऑनरेक्स बेचते तीन गिरफ्तार

Raipur Deputy Commissioner of Police West Zone : नशीली टैबलेट निट्रोसन और सिरप ऑनरेक्स बेचते तीन गिरफ्तार

First State-Level AI Conclave in Chhattisgarh : ‘लईका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च, तकनीक के इस्तेमाल का बनेगा रोडमैप

First State-Level AI Conclave in Chhattisgarh : ‘लईका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च, तकनीक के इस्तेमाल का बनेगा रोडमैप