Xi Jinping arrived in the US after 11 years : डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति जिनपिंग को लेने प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट पहुंचे

3 दिन का स्पेशल कार्यक्रम, चीन को खुश करने में जुटा है अमेरिका, आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ज्यादातर विदेशी नेताओं के साथ अपमानजनक तरीके से पेश आते रहे

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Xi Jinping arrived in the US after 11 years)शी जिनपिंग 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे हैं। भारतीय समय के मुताबिक 23-24 सितंबर की रात 2:30 बजे उनका विमान वॉशिंगटन डीसी के जॉइंट बेस एंड्रयूज पर लैंड हुआ। राष्ट्रपति ट्रम्प प्रोटोकॉल तोड़कर जिनपिंग का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। मिलिट्री बैंड और बी-1 बॉम्बर जेट के फ्लाईओवर के साथ उनका स्वागत हुआ।

आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ज्यादातर विदेशी नेताओं के साथ अपमानजनक तरीके से पेश आते रहे। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से तीखी बहस, जापान की पीएम को नीचा दिखाना, भारत के पीएम को टैरिफ की चेतावनी देना। लेकिन चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के दौरे से पहले ट्रम्प के तेवर बदले-बदले से हैं।

पूरा दौरा कार्यक्रम ये है

0 24 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति के घर व्हाइट हाउस में जिनपिंग का स्वागत होगा। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और अमेरिकी सेना के 479 जवान ‘प्रेसिडेंशियल सैल्यूट’ करेंगे। मरीन बैंड चीन और अमेरिका के राष्ट्रगान बजाएगा। 4 एफ-22 रैप्टर और एक बी-2 बॉम्बर जेट फ्लाईओवर करेंगे।

0 24 सितंबर की शाम जिनपिंग के लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा गया है। इसमें इलॉन मस्क, जेफ बेजोस, सुंदर पिचाई, टिक कुक और सैम अल्टमैन जैसे उद्योगपति भी शामिल होंगे।

0 25 सितंबर को जिनपिंग और लियुआन ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प के साथ सुबह चाय पिएंगे। नेशनल आर्काइव्स घूमने जाएंगे।

0 ट्रम्प और जिनपिंग की द्विपक्षीय बातचीत में तीन चीजों पर फोकस होगा- ट्रेड, टेक्नोलॉजी और ताइवान।

0 25 सितंबर की शाम तक जिनपिंग 3 दिन का दौरा पूरा करके अमेरिका से लौट जाएंगे।

इसलिए चीन की पूछ परख

0 चीन रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई बनाए रखे

0 ट्रम्प ने पिछले साल चीन, भारत समेत 90 देशों पर टैरिफ लगाया। चीन ने भी अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाए। दोनों के बीच ‘टैरिफ वॉर’ छिड़ गई। कारोबार पर असर पड़ा ही, जरूरी चीजों की सप्लाई भी ठप पड़ने लगी।

0 अक्टूबर 2025 में दक्षिण कोरिया के बुसान में ट्रम्प और जिनपिंग की मुलाकात में ‘ट्रेड ट्रूस’, यानी टैरिफ वॉर पर सीजफायर हुआ। कृषि उत्पाद, क्रिटिकल मिनरल्स, टेक्नोलॉजी वगैरह पर अस्थायी समझौते हो गए।

0 इसी के तहत चीन ने रेयर अर्थ मिनरल्स के एक्सपोर्ट कंट्रोल एक साल के लिए टाले थे, जो 10 नवंबर को खत्म हो रहे हैं। ट्रम्प चाहते हैं कि रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई बरकरार रहे।

0 अमेरिका विदेशों से जितना रेयर अर्थ मिनरल्स खरीदता है, उसमें 70% हिस्सा चीन से आता है। अगर चीन ने सप्लाई रोकी, तो अमेरिकी कारों, हथियार, एयरोस्पेस और इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रोडक्शन बहुत धीमा पड़ जाएगा।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Housing Board : 87वीं बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और बहुमंजिला भवनों के फायर सेफ्टी ऑडिट को मिली मंजूरी, आवासीय योजनाओं के विकास कार्यों के लिए लगभग 55 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति शहर…

Continue reading
100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि देश के हितों से समझौता नहीं करेंगे, रूस से ज्यादा तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प