University of Journalism & Mass Communication : भानुप्रतापपुर के छात्रों ने किया केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण

कुलपति प्रो. दयाल ने कहा- पत्रकारिता एक सशक्त व नए समाज का निर्माण का माध्यम, सकारात्मक व निष्पक्ष लेखन से ही संभव है समाज परिवर्तन

शहर सत्ता/रायपुर। (University of Journalism & Mass Communication)कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बस्तर अंचल से आए विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की उन्नत प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया और कुलपति प्रो. मनोज दयाल से संवाद कर जनसंचार की बारीकियों को समझा।

​विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता ही एक सशक्त व नए समाज का निर्माण कर सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे मीडिया क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता को निखारें और समाचार पत्र, टीवी, रेडियो तथा डिजिटल मीडिया का नियमित तुलनात्मक अध्ययन करें।

छात्रों ने कम्युनिटी रेडियो ‘संवाद में अपने संदेश रिकॉर्ड किए

भ्रमण में विद्यार्थियों ने केटीयू के टीवी स्टूडियो, कम्युनिटी रेडियो, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और निर्माणाधीन एआई व मीडिया रिसर्च लैब का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। महर्षि वाल्मीकि कॉलेज के शिक्षक श्रीदाम ढ़ाली के मार्गदर्शन में आए छात्रों ने विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो ‘संवाद 98.2 एफएम’ में अपने संदेश भी रिकॉर्ड किए। इस दौरान छात्रों ने जनसंचार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, विज्ञापन व जनसंपर्क विभाग के प्राध्यापकों और शोधार्थियों से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के सृजनात्मक क्लबों व शोध पीठों की कार्यप्रणाली को समझा।

विद्यार्थियों ने कहा अत्यंत ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक अनुभव

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल, कुलसचिव सुनील शर्मा और सहायक कुलसचिव देव सिंह पाटिल सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों से मार्गदर्शन प्राप्त कर इसे एक अत्यंत ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक अनुभव बताया।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास विभाग अब जनजातीय कार्य विभाग के नाम से जाना जाएगा, कैबिनेट में पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 पद मंजूर, 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन…

Continue reading
Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

एएसडी सूची में दर्ज मतदाताओं का घर-घर जाकर होगा सत्यापन, मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur City North Assembly Constituency)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या