accidents on Ring Road-3 : अब तक 28 गायों की मौत, स्पीड लिमिट और पशु रेस्क्यू वाहन की मांग

पिछले एक हफ्ते में इस मार्ग पर 28 गायों की मौत हो चुकी है, जनपद सदस्य ने दी आंदोलन की चेतावनी, बिलासपुर रोड से विधानसभा रोड होते हुए मंदिर हसौद के राजू ढाबा मोड़ तक दुर्घटनाजन्य क्षेत्र

शहर सत्ता/रायपुर। (accidents on Ring Road-3)मवेशियों को सुरक्षित गोठान या कांजी हाउस में पहुंचाने की व्यवस्था नहीं है। पिछले एक हफ्ते में इस मार्ग पर 28 गायों की मौत हो चुकी है, जनपद सदस्य ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बिलासपुर रोड से विधानसभा रोड होते हुए मंदिर हसौद के राजू ढाबा मोड़ तक दुर्घटनाजन्य क्षेत्र है। नगर निगम, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के पास इस समस्या से निपटने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। जिला प्रशासन और नगर निगम के पास सड़क पर आने वाले मवेशियों को सुरक्षित गोठान या कांजी हाउस में पहुंचाने की व्यवस्था हो और घायल पशुओं के इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर और जरूरी संसाधन उपलब्ध करने के लिए भी कोई सिस्टम नहीं है।

आमतौर पर सरकारी खर्चे पर चल रहे सम्बंधित विभाग तो असंवेदनशील बना हुआ है। आखिरकार हादसे के बाद मृत या घायल मवेशियों को सड़क से हटाने और अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से गौसेवक ही उठा रहे हैं। कई बार उन्हें अपने खर्च पर जेसीबी और वाहन की व्यवस्था करनी पड़ती है। राजधानी से लगी सीमाओं और राजमार्गों पर वाहनों की स्पीड लिमिट तय करने, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग उठने लगी है। वाहनों की रफ्तार कम होगी तो मवेशियों को हादसों से बचाया जा सकेगा।

गांव-गांव उठने लगी व्यवस्था और सुरक्षा की मांग

जनपद सदस्य बरखा लोकेश साहू के मुताबिक गायों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को तुरंत कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो गौसेवकों और ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि रिंग रोड-3 पर 24 घंटे पशु रेस्क्यू वाहन तैनात किया जाए। सड़क पर आने वाले मवेशियों को सुरक्षित गोठान या कांजी हाउस में पहुंचाने की व्यवस्था हो और घायल पशुओं के इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

निगम, जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस बेफिक्र

बारिश और सर्दियों से पहले घुमंतू मवेशियों की धरपकड़ के लिए प्रयास भी कोई नहीं कर रहा। पहले तो गायों के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट भी बांधे जाते थे। लेकिन, अब मवेशियों को सुरक्षित पकड़कर गौठानों और गोधामों में भेजना तो दूर उनको रेडियम पट्टे तक नहीं लगाने से हादसे हो रहे हैं। खासकर रिंग रोड-3 पर 24 घंटे पशु रेस्क्यू वाहनों की तैनाती की मांग की जा रही है। रायपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यही खतरा बना रहता है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी और प्रदेश अध्यक्ष विक्रम केवलानी के साथ बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाना पहुंचे शिकायतकर्ता ने किया विरोध दर्ज, दी लिखित शिकायत शहर सत्ता/रायपुर। (Civil Lines…

Continue reading
Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

नशामुक्त भारत के लिए पदयात्रा, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का दिया संदेश, महात्मा गांधी जयंती पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला