Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी और प्रदेश अध्यक्ष विक्रम केवलानी के साथ बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाना पहुंचे शिकायतकर्ता ने किया विरोध दर्ज, दी लिखित शिकायत

शहर सत्ता/रायपुर। (Civil Lines Police Station)कल शाम 5 बजे सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी थाना सिविल लाइन पहुंचे। आरक्षक दुष्यंत जायसवाल के खिलाफ राम भक्त सेना पीड़ित लोगों के साथ थाना सिविल लाइन में शिकायत आवेदन दी है। राम भक्त सेना के बड़ी संख्या में जगन्नाथ नगर के रहवासी भी थाना पहुंचे थे। बताते हैं कि सिविल लाइन थाना के आरक्षक संवर्ग दुष्यंत जायसवाल की पिछले कुछ समय से लगातार पंडरी क्षेत्र में स्थानीय लोगों, कारोबारियों से दुर्व्यवहार, अभद्रता को ले कर गंभीर शिकायतें आती रही है।

हिन्दू धार्मिक यात्राओं में भी वह अवरोध उत्पन्न करते आ रहे है। इसी संदर्भ में आज उसके खिलाफ लिखित शिकायत जगन्नाथ नगर की महिला, पुरुष और राम भक्त सेना के सदस्य बड़ी संख्या में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम केवलानी के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पहुंचे और डीसीपी रमाकांत साहू को शिकायत आवेदन दिया। नाराज मोहल्ले वालों के साथ पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी भी थे। सभी ने आरोपी आरक्षक दुष्यंत जयसवाल के खिलाफ समुचित कार्रवाई के लिए अपील की है।

गणेश विसर्जन शोभा यात्रा में दुर्व्यवहार

राम भक्त सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम केवलानी के मुताबिक 26 सितंबर रविवार को रात 9 बजे शोभायात्रा में सिविल ड्रेस में नशे में धुत्त आरक्षक दुष्यंत पहुंचा और वहां मौजूद महिलाओं की उपस्थिति में अभद्रता करते रहा। इसके चलते बहुत देर तक शोभा यात्रा में व्यवधान हुआ और गणेश भक्तों को अपमानित किया गया। बताते हैं कि घटना की जानकारी सभी ने तत्काल थाना प्रभारी यामन देवांगन को भी दी थी और उन्होंने आश्वासन दिया था कि कार्रवाई करेंगे।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

नशामुक्त भारत के लिए पदयात्रा, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का दिया संदेश, महात्मा गांधी जयंती पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

Continue reading
Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

शोएब ढेबर की तलाश में आधा दर्जन ठिकानों पर पुलिस टीम की दबिश, फिर गिरफ़्तारी की सूचना लीक करने के आरोप में आरक्षक लाइन अटैच शहर सत्ता/रायपुर। (Extortion from Congress…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला