Weather News : रायपुर में बादल छाए रहने और बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। प्रदेश में सीजन की बारिश सामान्य से 9% कम है

शहर सत्ता/रायपुर। (Weather News)रायपुर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है। प्रदेश में सबसे ज्यादा मैक्सिमम टेम्परेचर 31.6°C दुर्ग में और सबसे कम मिनिमम टेम्परेचर 22°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।राजधानी रायपुर में 13 अगस्त तक 727.8 मिमी (28.7 इंच) बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 641.9 मिमी (25.3 इंच) है। यानी 85.9 मिमी (3.4 इंच) ज्यादा बारिश हुई है और बारिश सामान्य से 13% अधिक है। प्रदेश के 33 जिलों में 20 जिले सामान्य बारिश की स्थिति में हैं, 6 जिलों में सामान्य से ज्यादा और 7 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

आज भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य बारिश

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 13 अगस्त तक कुल 668.8 मिमी (26.3 इंच) बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 734.4 मिमी (28.9 इंच) होनी चाहिए थी। इस तरह प्रदेश में अब तक 65.6 मिमी (2.6 इंच) कम बारिश हुई है। बारिश में कमी का स्तर -9 प्रतिशत है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की कुल बारिश अभी सामान्य श्रेणी में है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार

2250 से ज्यादा कड़े, 30 से ज्यादा चाकू व कैंची जब्त, झांकी देखने उमड़ी 5 लाख लोगों की भीड़, 2 हजार पुलिस थी तैनात शहर सत्ता/रायपुर। (changed The Trend of…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : PM आवास ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र, 1393 अपात्र

चार जनपदों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 अक्टूबर तक आमंत्रित शहर सत्ता/रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 (2024) सर्वे के आधार पर सिस्टम जनरेट प्राथमिकता सूची का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

Flydubai flight bound for Tel Aviv : इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट को चाकू मारा, इमरजेंसी लैंडिंग

Flydubai flight bound for Tel Aviv : इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट को चाकू मारा, इमरजेंसी लैंडिंग

Chhattisgarh Cabinet Meeting : CM साय कैबिनेट के कौन से 3 फैसले हैं, यहां पढ़िए…