Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला

पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में विभिन्न चरणों में कैबिनेट उप-समिति ने 100 से अधिक राजनीतिक प्रकरणों को वापस लेने की अनुशंसा गृह विभाग को भेजी थी, साय सरकार में प्रकरण वापसी समिति की बैठक हुई

शहर सत्ता/रायपुर। (Meeting of the Case Withdrawal Committee) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बुधवार को मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में प्रकरण वापसी समिति की बैठक हुई। राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े मामलों की वापसी को लेकर राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दर्ज राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 16 प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा की गई।

9 प्रकरणों को वापस लेने की अनुशंसा की गई है। बैठक में 8 लंबित प्रकरण भी रखे गए। समिति ने 2 प्रकरणों को पुनर्विचार के लिए संबंधित जिलों को भेजने का निर्णय लिया। वहीं, शेष प्रकरणों की समीक्षा के बाद समिति ने पाया कि वे राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित नहीं हैं। ऐसे प्रकरणों को समिति ने अस्वीकार कर दिया। समिति ने पूर्व में अनुशंसित, लेकिन अब तक लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली।

भूपेश शासनकाल में 100 से अधिक मामले वापस

साय सरकार ने इससे पहले मार्च 2026 में 13 राजनीतिक प्रकरणों की वापसी को मंजूरी दी थी। वहीं, पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में विभिन्न चरणों में कैबिनेट उप-समिति ने 100 से अधिक राजनीतिक, किसान आंदोलनों और धरने-प्रदर्शनों से जुड़े प्रकरणों को वापस लेने की अनुशंसा गृह विभाग को भेजी थी। यानी राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े मामलों की वापसी की प्रक्रिया पिछली सरकार के कार्यकाल से भी जारी रही है। वर्तमान सरकार में भी ऐसे मामलों की प्रकरणवार समीक्षा कर नियमानुसार वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

रायपुर से मुंबई के बीच रॉयल ट्रेवल्स की वॉल्वो बसें ट्रेन-प्लेन के परेशान मुसाफिरों के लिए बनेंगी बेहतर विकल्प, महंगी फ्लाइट और ट्रेनों की लेटलतीफ़ी से निजात दिलाएगी रॉयल बस…

Continue reading
District Public Relations Office Raipur : अनिल सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

विदाई समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर के उप सचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया तथा सहायक संचालक सचिन शर्मा ने श्री सिंह की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की शहर सत्ता/रायपुर।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला

District Public Relations Office Raipur : अनिल सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

District Public Relations Office Raipur : अनिल सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”