Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

रायपुर से मुंबई के बीच रॉयल ट्रेवल्स की वॉल्वो बसें ट्रेन-प्लेन के परेशान मुसाफिरों के लिए बनेंगी बेहतर विकल्प, महंगी फ्लाइट और ट्रेनों की लेटलतीफ़ी से निजात दिलाएगी रॉयल बस सर्विस

शहर सत्ता/रायपुर। (Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai)रायपुर-मुंबई-रायपुर के पैसेंजरों के लिए महंगी फ्लाइट और ट्रेनों की लेटलतीफ़ी से निजात दिलाने के लिए रॉयल बस सर्विस ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड करवाने तैयार है। अंतर्राजीय यात्री बस परिवहन में रॉयल ट्रेवल्स के संचालक सय्यद अनवर अली का नाम भरोसेमंद बस ऑपरेटरों में शुमार है।

रायपुर से मुंबई के मध्य मुसाफ़िरों की ट्रेन-प्लेन की तकनिकी दिक्कतों और परेशानियों के मद्देनजर रॉयल ट्रेवल्स के संचालक सैय्यद अनवर ने आधुनिक और राजशाही सफर के लिए बस सेवा की शुरुआत की है। शहर सत्ता से उद्घाटन मौके पर उन्होंने बताया कि पीक सीजन में ही नहीं बल्कि ऑफ़ सीजन में भी मुंबई के लिए प्लेन की महंगी टिकटों के लिए जद्दोजहद यात्री करते हैं। इसी तरह मुंबई जाने वाली यात्री ट्रेनों की लेटलतीफ़ी से मुसाफिर बेज़ार हैं। उनकी रायपुर-मुंबई-रायपुर की वॉल्वो बस यात्रियों को खर्चीले और हलकान करने वाले सफर से निजात दिलाएगी।

आधुनिक सुविधा से लैस है वॉल्वो

ट्रेन और प्लेन से ज्यादा आधुनिक संसाधनों और आरामदायक सफर के लिए रॉयल ट्रेवल्स की रायपुर-मुंबई बस हर लिहाज़ से बजट में है। जानकारी के मुताबिक वॉल्वो बस में आरामदायक स्लीपर, मनोरंजन और वाई-फाई सुविधा के साथ समय को लेकर सख्त पाबंद स्टाफ तैनात किया गया है। स्लीपर सीट, पिलो, बेड शीट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, वाटर बॉटल, हाइजेनिक वॉश रूम, टीवी रिमोट, ऐसी, हेडफोन की सुविधा भी दी गई है। विशेष डिजाइन की गई बस में रास्तों की दिक्कत और झटके नहीं परेशां करे उसके लिए खास है।

एक नजर में ‘रॉयल राइड’ टाइम टेबल

रायपुर-मुंबई-रायपुर के बीच रॉयल ट्रेवल्स की दो बसें संचालित की जाएगी। वॉल्वो 9600 SLX बस पहली बार रायपुर टू मुंबई कोई ट्रेवल्स बस सर्विस उपलब्ध करवा रही है। रायपुर से रोजाना 02:30 PM को मुंबई के लिए बस रवाना होगी। मुंबई से 01:00 PM को रवाना होकर रायपुर 01:00 PM को आएगी। ऑफिस काउंटर के अलावा रॉयल ट्रेवल्स के ऑनलाइन ऐप से भी टिकट बुकिंग करवाई जा सकती है। संचालक अनवर ने बताया कि ट्रेन के एसी फेयर और ट्रेन-प्लेन से ज्यादा खुशनुमा सफर के लिए सभी वर्गों श्रेणी के मुसाफिरों के बजट में होगी हमारी बस की रॉयल राइड।

इन रास्तों से होकर रायपुर-मुंबई का सफर

रायपुर से भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, चिचोला, देवरी, खोमरा, सकोला, लखनी, भंडारा, नागपुर, वर्धा, जालना, औरंगाबाद, शिर्डी, सिन्नार, नाशिक, इगतपुरी, कसारा, ठाणे और फिर मुंबई।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला

पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में विभिन्न चरणों में कैबिनेट उप-समिति ने 100 से अधिक राजनीतिक प्रकरणों को वापस लेने की अनुशंसा गृह विभाग को भेजी थी, साय सरकार…

Continue reading
District Public Relations Office Raipur : अनिल सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

विदाई समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर के उप सचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया तथा सहायक संचालक सचिन शर्मा ने श्री सिंह की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की शहर सत्ता/रायपुर।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला

District Public Relations Office Raipur : अनिल सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

District Public Relations Office Raipur : अनिल सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”