Kumar Dilip Singh Judeo Sanatan Foundation : प्रबल ने की सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा फिर कराई 500 की घर वापसी

पिता कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन फाउंडेशन एवं सेवा न्याय उत्थान संग शिवरीनारायण में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक संस्कारों के पश्चात धर्मांतरित परिवारों का पद प्रक्षालन किया

शहर सत्ता/रायपुर। (Kumar Dilip Singh Judeo Sanatan Foundation)पिता स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की सनातनी विरासत को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय घर वापसी अभियान प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बरक़रार रखे हैं। शिवरीनारायण में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के पावन अवसर पर 500 धर्मांतरित परिवारों की विधि-विधान से सनातन धर्म में घर वापसी करवाई।

यह पावन कार्यक्रम राम मिलेंगे आश्रम, कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन फाउंडेशन एवं सेवा न्याय उत्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय घर वापसी अभियान प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक संस्कारों के पश्चात धर्मांतरित परिवारों का पद प्रक्षालन कर उन्हें सनातन संस्कृति की मूल धारा से पुनः जोड़ा।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि “मेरे पूज्य पिताजी महाराज कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने जिस दृढ़ संकल्प, तपस्या और समर्पण के साथ घर वापसी अभियान का शुभारंभ किया था, उसे आगे बढ़ाना मेरे जीवन का संकल्प है। सनातन संस्कृति की रक्षा, धर्म जागरण और अपनी जड़ों से दूर हुए परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी मूल परंपरा से जोड़ने का यह पुण्य कार्य निरंतर जारी रहेगा।” उन्होंने कार्यक्रम स्थल से ही हिंदू विरोधियों को चेतावनी भरे अंदाज़ में हिदायत दी और कहा; “भगवान शिव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले सुन लें — सनातन को छेड़ा है, अब सनातन तुझे छोड़ेगा नहीं।”

भगवान शिव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले को दी चेतावनी

सनातन का अपमान करने वाले और हमारे आराध्य भगवान शिव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल यह समझ लें कि सनातन किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन जब कोई सनातन की आस्था और संस्कृति को चुनौती देता है, तो सनातन उसे छोड़ता भी नहीं। अधर्म और सनातन विरोधी कृत्यों का परिणाम समय स्वयं दिखाता है। विष्णु का सुदर्शन चक्र जब चलता है, तो बड़े-बड़े अहंकार भी धराशायी हो जाते हैं।

धर्माचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ता और भक्त हुए शामिल

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. अशोक हरिवंशी, श्रीमती अंजू गबेल, जगन्नाथ दादा, महात्यागी बाबा, शालिनी अत्री, ज्योति जायसवाल, श्यामता, भुवनेश्वरी साहू, माधुरी पांडे, शीलू साहू, लक्ष्मी पटेल, संतोषी साहू, दुर्गा बरेठ, पुष्पा साहू, पूर्णिमा गबेल, पुष्पा गबेल, परमेश्वरी सिदार, मीना साहू, अनीता कंवर, रोशनी राज, लक्ष्मी कंवर, नेम पटेल, धर्मसेना लिमिश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, करण खुटे, नीतीश वैष्णव, राजेश कुमार साहू, उज्जैन सिंह कंवर, अनिल गबेल, सरिता दुबे, कुत्री जांगड़े, रूपेंद्र गबेल, अवधेश शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, सुधाकर त्रिपाठी, विकास, ठाकुर श्रवण सिंह, महेश, अश्विनी, विष्णु, महेंद्र पाल, जानकी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला, 5 दिनों की कस्टडी मिली

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- फर्जी गवाहों के सहारे कार्रवाई, कोर्ट पहुंचकर भूपेश बघेल ने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की शहर सत्ता/रायपुर। 3400 करोड़ के शराब घोटाला मामले में रामगोपाल…

Chhattisgarh Tourism Department : देशभर के टूर ऑपरेटर्स ने देखा छत्तीसगढ़ का पर्यटन वैभव

फेम ट्रिप से राष्ट्रीय पर्यटन बाजार में बनेगी नई पहचान, 30 प्रमुख टूर ऑपरेटर्स ने करीब से महसूस किया राज्य का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Tourism…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला, 5 दिनों की कस्टडी मिली

ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला,  5 दिनों की कस्टडी मिली

Syrian court : सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति असद ममेरे भाई अतीफ को सुनाई सजा

Syrian court : सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति असद  ममेरे भाई अतीफ को सुनाई सजा

Chhattisgarh Tourism Department : देशभर के टूर ऑपरेटर्स ने देखा छत्तीसगढ़ का पर्यटन वैभव

Chhattisgarh Tourism Department : देशभर के टूर ऑपरेटर्स ने देखा छत्तीसगढ़ का पर्यटन वैभव

Bastar Dussehra Festival : विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पाट जात्रा पूजा विधान कल से शुरू होगा

Bastar Dussehra Festival : विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पाट जात्रा पूजा विधान कल से शुरू होगा

Kumar Dilip Singh Judeo Sanatan Foundation : प्रबल ने की सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा फिर कराई 500 की घर वापसी

Kumar Dilip Singh Judeo Sanatan Foundation : प्रबल ने की सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा फिर कराई 500 की घर वापसी

Chhattisgarhi Culture & Tradition : टंक राम वर्मा के ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज

Chhattisgarhi Culture & Tradition : टंक राम वर्मा के ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज