Tiranga Shakti Fest Independence Day : रायपुर में होगा “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026”

ऑडिशन 10-11 अगस्त को टाउन हॉल में, भव्य फिनाले 14 अगस्त को, हर उम्र वर्ग के प्रतिभागियों को मिलेगा मंच

शहर सत्ता/रायपुर। (Tiranga Shakti Fest Independence Day)स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट संस्कृति, रायपुर एवं रायपुर नगर पालिक निगम, कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रायपुर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देना और कला एवं संस्कृति के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करना है। तिरंगा शक्ति फेस्ट स्वतंत्रता दिवस को जन-उत्सव के रूप में मनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस प्रतियोगिता में आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है। इसमें विद्यार्थी, गृहिणी, युवा, वरिष्ठ नागरिक, पेशेवर एवं सभी कला प्रेमी सहभागिता कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि शहर की हर छिपी हुई प्रतिभा को अवसर मिले और वे अपनी कला से देशभक्ति का संदेश दें। फेस्ट में निम्न विधा जैसे एकल एवं समूह गायन, एकल एवं समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, कविता पाठ – ओपन माइक, वाद्य संगीत एवं बैंड प्रस्तुति प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सभी प्रस्तुतियां देशभक्ति, भक्ति एवं शास्त्रीय/अर्धशास्त्रीय विषयों पर आधारित होंगी।

प्रतिभागियों के चयन हेतु ऑडिशन 10 एवं 11 अगस्त 2026 को टाउन हॉल, घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले भव्य फिनाले में माननीय महापौर, विशिष्ट अतिथियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के समक्ष प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस के इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाएं।

पंजीयन शुल्क: एकल: ₹249
युगल: ₹349, समूह (6 सदस्य तक) : ₹599, अतिरिक्त सदस्य: ₹99 प्रति व्यक्ति। इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं 9109029034, 9669039034 और इस नंबर पर व्हाट्सएप 9109029034 भी कर सकते हैं

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Sonia Gandhi’s book : बिना किसी तामझाम के ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज

सोनिया का दावा है- कुछ तमाशा जरूर होगा, बिना किसी फंक्शन और तामझाम के सीधे दुकानों पर मिलेगी किताब शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Sonia Gandhi’s book)सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ…

Continue reading
Chhattisgarh’s Political Diwali : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, मंत्री सांसद का दिवाली सेलिब्रेशन

सीएम ने जशपुर, भूपेश बघेल ने कुरुदाडीह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव ने मनाई दिवाली, छत्तीसगढ़ में नेताओं ने परिवार और कार्यकर्ताओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Sonia Gandhi’s book : बिना किसी तामझाम के ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज

Sonia Gandhi’s book : बिना किसी तामझाम के ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज

Chhattisgarh’s Political Diwali : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, मंत्री सांसद का दिवाली सेलिब्रेशन

Chhattisgarh’s Political Diwali : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, मंत्री  सांसद का दिवाली सेलिब्रेशन

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला