Department of Sports & Youth Welfare : आठ साल के इंतेजार के बाद उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी

20 खेलों के 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा दिया गया है, सम्मान के साथ सरकारी नौकरी में आरक्षित पदों पर नियुक्ति का रास्ता भी साफ़

शहर सत्ता/रायपुर। (Department of Sports & Youth Welfare)आठ साल के लम्बे इंतेज़ार के बाद आखिरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। कुल 20 खेलों के 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 783 आवेदन आए थे इनमे से 156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा मिला है।

बता दें कि प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी वर्ष 2016 से उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। कई वर्षों तक चयन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से खिलाड़ियों को खेल कोटे में मिलने वाली सरकारी नौकरियों का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब पात्र खिलाड़ियों के नाम राजपत्र में प्रकाशित कर दिए गए हैं, जिससे वर्षों से लंबित प्रक्रिया पूरी हो गई है।

हैंडबॉल, व्हीलचेयर फेंसिंग, सॉफ्टबॉल, बास्केटबॉल, कयाकिंग-कैनोइंग के ज्यादा खिलाडी

बैडमिंटन में आकर्षी कश्यप, वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है। आर्चरी में धर्मेश गोफने, बिंदेश्वरी मरावी, नित्या धुर्वे, भरत कुमार यादव और आरती मसराम को यह दर्जा मिला है। इसके अलावा फेंसिंग, हॉकी, कराते, कयाकिंग-कैनोइंग, पैरा एथलेटिक्स, पैरा स्विमिंग, सॉफ्ट टेनिस, वुशू, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, नेटबॉल, डेफ स्विमिंग, व्हीलचेयर फेंसिंग और सॉफ्टबॉल समेत कुल 20 खेलों के खिलाड़ियों को सूची में शामिल किया गया है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रायपुर में 125 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे शहर सत्ता/रायपुर।…

Continue reading
Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

शहर सत्ता/रायपुर। (Indian Federation of Working Journalists’ Program)तात्कालीन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता में बेहतरीन और लंबा वक़्त बिताने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री आसिफ़ इकबाल को विशाखापट्नम में एक सम्मान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Raipur Deputy Commissioner of Police West Zone : नशीली टैबलेट निट्रोसन और सिरप ऑनरेक्स बेचते तीन गिरफ्तार

Raipur Deputy Commissioner of Police West Zone : नशीली टैबलेट निट्रोसन और सिरप ऑनरेक्स बेचते तीन गिरफ्तार

First State-Level AI Conclave in Chhattisgarh : ‘लईका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च, तकनीक के इस्तेमाल का बनेगा रोडमैप

First State-Level AI Conclave in Chhattisgarh : ‘लईका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च, तकनीक के इस्तेमाल का बनेगा रोडमैप