Cannabis Smuggler Arrested : मशीनों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे करीब 2 क्विंटल गांजा

रायपुर में पुलिस ने एक ट्रक में भारी मशीनों के बीच छिपाकर रखे 191.525 kg गांजा समेत 1.20 करोड़ का मशरुका किया जब्त

शहर सत्ता/रायपुर। (Cannabis Smuggler Arrested )रायपुर में पुलिस ने एक ट्रक में भारी मशीनों के बीच छिपाकर रखे 191.525 kg गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे, ट्रक और बाकी सामग्रियों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में बाप-बेटे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और तेलीबांधा पुलिस ने संयुक्त रूप से लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम सर्विस रोड पर नाकेबंदी कर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। आरोपी ओडिशा से नागपुर गांजा की खेप लेकर जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को 4 अगस्त को सूचना मिली थी कि मंदिर हसौद की ओर से रायपुर आ रहे अशोक लीलैंड ट्रक में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम के पास सर्विस रोड पर नाकेबंदी की गई। संदिग्ध ट्रक को रोककर जब तलाशी ली गई तो शुरुआत में कुछ नहीं मिला, क्योंकि ट्रक में भारी मशीनरी लोड थी। लेकिन जांच में मशीनों के नीचे और बीच में छिपाकर रखी गई 7 बोरियों से 191.525 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मूल निवासी बिहार और वर्तमान निवासी पश्चिम बंगाल के आरोपी मोहम्मद लाल (36) और उसके बेटे मोहम्मद रूस्तम (19) को गिरफ्तार किया है।

अब तक 5.22 करोड़ का गांजा पकड़ चुकी पुलिस

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट अब तक एनडीपीएस एक्ट के 62 मामलों में 152 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.22 करोड़ रुपए से अधिक के मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त कर चुकी है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Tiranga Shakti Fest Independence Day : रायपुर में होगा “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026”

ऑडिशन 10-11 अगस्त को टाउन हॉल में, भव्य फिनाले 14 अगस्त को, हर उम्र वर्ग के प्रतिभागियों को मिलेगा मंच शहर सत्ता/रायपुर। (Tiranga Shakti Fest Independence Day)स्वतंत्रता दिवस के अवसर…

Department of Sports & Youth Welfare : आठ साल के इंतेजार के बाद उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी

20 खेलों के 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा दिया गया है, सम्मान के साथ सरकारी नौकरी में आरक्षित पदों पर नियुक्ति का रास्ता भी साफ़ शहर सत्ता/रायपुर। (Department…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Tiranga Shakti Fest Independence Day : रायपुर में होगा “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026”

Tiranga Shakti Fest Independence Day : रायपुर में होगा “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026”

Department of Sports & Youth Welfare : आठ साल के इंतेजार के बाद उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी

Department of Sports & Youth Welfare : आठ साल के इंतेजार के बाद उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी

Sheikh Hasina said : अब मरने और जेल जाने से नहीं डरती, देश जाने तैयार हसीना

Sheikh Hasina said : अब मरने और जेल जाने से नहीं डरती, देश जाने तैयार हसीना

Congress Leaders Take a Dig at BJP : कांग्रेस नेताओं ने कहा; प्रशासनिक अराजकता पर रोक लगाए सरकार

Congress Leaders Take a Dig at BJP : कांग्रेस नेताओं ने कहा; प्रशासनिक अराजकता पर रोक लगाए सरकार

Cannabis Smuggler Arrested : मशीनों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे करीब 2 क्विंटल गांजा

Cannabis Smuggler Arrested : मशीनों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे करीब 2 क्विंटल गांजा

Seerat-un-Nabi Committee Raipur : 15 से 26 अगस्त तक जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

Seerat-un-Nabi Committee Raipur : 15 से 26 अगस्त तक जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी