Directives From The Raipur Collector : 31 अक्टूबर तक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों की समीक्षा बैठक आयोजित

शहर सत्ता/रायपुर। (Directives From The Raipur Collector)जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज रेडक्रॉस सभा कक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने टॉप प्रायोरिटी ग्राम पंचायतों में अक्टूबर 2026 तक निर्धारित 15 प्रतिशत लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। जब गांव की पूरी टीम यह संकल्प ले ले कि गांव को स्वच्छ रखना है, तो उसे स्वच्छ बनाए रखना संभव हो जाता है। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से अपने गांवों में बैठक आयोजित कर स्थानीय स्तर पर बेहतर कार्ययोजना तैयार करने और उपलब्ध सरकारी संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने का आह्वान किया।

कलेक्टर ने घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक घर से नियमित रूप से कचरा संग्रहित किया जाए। साथ ही स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए तथा चार प्रकार के कचरे का अलग-अलग संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण किया जाए। स्वच्छाग्राही समूहों द्वारा डोर-टू-डोर कलेक्शन, स्वच्छता शुल्क के नियमित संग्रहण एवं भुगतान की व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप 31 अक्टूबर 2026 तक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित सभी निर्धारित कार्यों को पूर्ण किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिले की लगभग 90 ग्राम पंचायतों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अनुरूप विकसित किया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

बैठक में जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, राज्य शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा में पूर्ण करने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बीडब्ल्यूजी (BWG) के चयन एवं पंजीयन, उनकी जिम्मेदारियों, 16वें वित्त आयोग की राशि के अभिसरण, बालिका शौचालय निर्माण तथा जल संरक्षण से संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

समीक्षा बैठक में जिले के चारों विकासखंडों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायतों के अधिकारी तथा लगभग 90 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।)

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज रेडक्रॉस सभा कक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने टॉप प्रायोरिटी ग्राम पंचायतों में अक्टूबर 2026 तक निर्धारित 15 प्रतिशत लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। जब गांव की पूरी टीम यह संकल्प ले ले कि गांव को स्वच्छ रखना है, तो उसे स्वच्छ बनाए रखना संभव हो जाता है। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से अपने गांवों में बैठक आयोजित कर स्थानीय स्तर पर बेहतर कार्ययोजना तैयार करने और उपलब्ध सरकारी संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने का आह्वान किया।

कलेक्टर ने घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक घर से नियमित रूप से कचरा संग्रहित किया जाए। साथ ही स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए तथा चार प्रकार के कचरे का अलग-अलग संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण किया जाए। स्वच्छाग्राही समूहों द्वारा डोर-टू-डोर कलेक्शन, स्वच्छता शुल्क के नियमित संग्रहण एवं भुगतान की व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप 31 अक्टूबर 2026 तक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित सभी निर्धारित कार्यों को पूर्ण किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिले की लगभग 90 ग्राम पंचायतों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अनुरूप विकसित किया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

बैठक में जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, राज्य शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा में पूर्ण करने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बीडब्ल्यूजी (BWG) के चयन एवं पंजीयन, उनकी जिम्मेदारियों, 16वें वित्त आयोग की राशि के अभिसरण, बालिका शौचालय निर्माण तथा जल संरक्षण से संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

समीक्षा बैठक में जिले के चारों विकासखंडों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायतों के अधिकारी तथा लगभग 90 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Bastar Pandum-2026 : राष्ट्रपति भवन में बिखरी बस्तरिया वैभव की चकाचौंध

राष्ट्रपति को भेंट की गई बस्तर की 300 वर्ष पुरानी ‘झिटकू-मिटकी’ की अनुपम कलाकृति, राष्ट्रपति ने स्वयं अतिथियों को भोजन परोसकर किया उनका सम्मान, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जताई…

Ministry of Railways Government of India : रेल हादसों में दर्ज की गई 91 फीसदी की कमी

सुरक्षा के लिए कवच परियोजनाओं पर जून 2026 तक अब तक 3,874 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा चुकी है। वर्ष 2026-27 के लिए 2066 करोड़ रुपये की धनराशि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bastar Pandum-2026 : राष्ट्रपति भवन में बिखरी बस्तरिया वैभव की चकाचौंध

Bastar Pandum-2026 : राष्ट्रपति भवन में बिखरी बस्तरिया वैभव की चकाचौंध

Ministry of Railways Government of India : रेल हादसों में दर्ज की गई 91 फीसदी की कमी

Ministry of Railways Government of India : रेल हादसों में दर्ज की गई 91 फीसदी की कमी

Directives From The Raipur Collector : 31 अक्टूबर तक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Directives From The Raipur Collector : 31 अक्टूबर तक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Devotion to Shiva : मां पार्वती और भगवान शिव की भक्ति का सावन मास प्रारंभ

Raipur Telibandha Police Station Area : देर रात ऑक्टोपस बार के पास लगी भीषण आग चपेट में आई कई दुकान

Naxal Free Bastar : राष्ट्रपति भवन और दिल्ली में गूंजेगी माओवाद मुक्त बस्तर की गाथा