Developed Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदर्श गांवों की पहचान के दिए निर्देश

ऐसे गांवों का चयन किया जाएगा, जहां जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए जल संरक्षण, कृषि, आजीविका, ग्रामीण अधोसंरचना और सामुदायिक परिसंपत्तियों के विकास को प्राथमिकता दें

शहर सत्ता/रायपुर। (Developed Chhattisgarh)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को ऐसे गांवों की पहचान कर उन्हें जनभागीदारी, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए आदर्श विकास मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। जो छत्तीसगढ़ के हर जिले में अब एक ऐसा गांव विकसित किया जाएगा, जो ग्रामीण विकास की नई मिसाल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर स्थित एसआईआरडी परिसर, निमोरा में आयोजित जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला में कहा है। CM साय के मुताबिक ग्राम पंचायतें केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई नहीं हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर गांव विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेंगे। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल थे।

ऐसे गांव बनेंगे आदर्श

ऐसे गांवों का चयन किया जाएगा, जहां जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए जल संरक्षण, कृषि, आजीविका, ग्रामीण अधोसंरचना और सामुदायिक परिसंपत्तियों के विकास को प्राथमिकता दी जा सके। मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री पोपटराव पवार के हिवड़े बाजार मॉडल का उल्लेख किया।

लखपति से अब करोड़पति दीदी बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 10.40 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अब सरकार उन्हें उद्यमिता, कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़कर बड़ी संख्या में करोड़पति दीदी बनाने की दिशा में काम करेगी।

Related Posts

Teaching Festival 2026 Program : रायपुर कलेक्टर ने कहा; शिक्षक के अंदर का गुरुभाव जागे तो बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

शिक्षण उत्सव 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर डॉ गौरव सिंह संकुल स्कूल शिक्षक एवं बीईओ को किया गया सम्मानित, वीबी जीरामजी से स्कूलों में बनाए जाएंगे अतिरिक्त कक्ष एवं…

Chhattisgarh Police : SB/MT पुल में गृहमंत्री के घायल वाहन चालक को तालिबानी फरमान

SIB अफसरों और SB/MT पुल के अधिकारीयों की असंवेदनशीलता से पुलिस वाहन चालकों में रोष, दुर्व्यवहार अभद्र गालियां दे रहे DSP, RI और MTO की शिकायतों का अंबार शहर सत्ता/रायपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Developed Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदर्श गांवों की पहचान के दिए निर्देश

Developed Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदर्श गांवों की पहचान के दिए निर्देश

Parliamentary Party Meeting in Delhi : पीएम NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे:

Parliamentary Party Meeting in Delhi : पीएम NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे:

Teaching Festival 2026 Program : रायपुर कलेक्टर ने कहा; शिक्षक के अंदर का गुरुभाव जागे तो बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

Teaching Festival 2026 Program : रायपुर कलेक्टर ने कहा; शिक्षक के अंदर का गुरुभाव जागे तो बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

Chhattisgarh Police : SB/MT पुल में गृहमंत्री के घायल वाहन चालक को तालिबानी फरमान

Chhattisgarh Police : SB/MT पुल में गृहमंत्री के घायल वाहन चालक को तालिबानी फरमान

Chhattisgarh State Sahu Sangh : साहू संघ की “समाज से परिवार तक” कार्यशाला आयोजित

Chhattisgarh State Sahu Sangh : साहू संघ की “समाज से परिवार तक” कार्यशाला आयोजित

Shaharsatta (27 July to 02 Aug 2026)

Shaharsatta (27 July to 02 Aug 2026)