Chhattisgarh Police : SB/MT पुल में गृहमंत्री के घायल वाहन चालक को तालिबानी फरमान

SIB अफसरों और SB/MT पुल के अधिकारीयों की असंवेदनशीलता से पुलिस वाहन चालकों में रोष, दुर्व्यवहार अभद्र गालियां दे रहे DSP, RI और MTO की शिकायतों का अंबार

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Police)छत्तीसगढ़ पुलिस के सबसे अहम संवेदनशील विशेष शाखा गुप्तवार्ता का एक असंवेदनशील मामला सामने आया है। गृहमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में तैनात गंभीर रूप से घायल आरक्षक चालक से SB/MT पुल में जिम्मेदार अफसर तालिबानी फरमान देते हैं। अफसरों द्वारा पहले से ही नियम विरुद्ध तैनाती और फिर स्पष्टीकरण का नोटिस एसबी/एमटी पुल के डीएसपी, आरआई और एमटीओ का तुगलकी फरमान महकमे में चर्चा का विषय है। एक हादसे में मौत के मुंह से लौटे आरक्षक चालक की रोंगटे खड़े करने वाली पूरी दास्तान और तस्वीरें आपको झकझोर देंगी। वहीँ पेट्रोल-डीजल घोटाले का सबसे बड़ा अड्डा चलाने वाले पुलिस विभाग के एसबी/एमटी पुल शाखा से पुलिस इंटेलिजेंस(गुप्तवार्ता) के इंटेलिजेंट अफसर अब तक बेखबर हैं। जबकि समय समय पर डीजल और प्राइवेट गाड़ियों की गड़बड़ियां विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकि हैं।

यह है एसबी/एमटी पुल की जिम्मेदारी

राजभवन, सभी वीआईपी, मंत्री, एटीएस समेत मांगने पर रिजर्व फ़ोर्स को डीजल समेत वाहन उपलब्ध करवाने की अहम् जिम्मेदारी होती है। अतिविशिष्ट व्यक्तियों के लिए बुलेट प्रुफ गाड़ियां और मंत्रियों के सुरक्षा काफिले में एक्सपर्ट आरक्षक चालक तैनात करना काम है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री समेत सभी अतिविशिष्ट की गाड़ियां चलाने के लिए NSG पासआउट पूर्ण प्रशिक्षित आरक्षक चालकों को भी तैनात करने की महती जिम्मेदारी होती है।

विभागीय असंवेदनशीलता का ये मामला

छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में एसबी/एमटी पुल के जिम्मेदार अधिकारीयों ने NSG प्रशिक्षित आरक्षक चालक संख्या क्रमांक 1018 ललित दास मानिकपुरी निवासी डोंगरगढ़ को तैनाती आदेश 26/04/2025 को दिया था। ललित ने भी बुलेट प्रुफ(बीआर) स्कॉर्पियो क्रमांक CG-03/9595 निर्धारित समय पर तैनाती आमद देने रवाना हो गया था। लेकिन बुलेट प्रुफ स्कॉर्पियो में तकनीकी खराबी आ गई और वह बनवाने के लिए भेज दी गई।

ऐसे में नियमतया आरक्षक चालक को अधिकारीयों द्वारा वापिस बुला लेना चाहिए था या नया आदेश तैनाती जारी करना चाहिए था। लेकिन मौखिक आदेश में ही ललित दास मानिकपुरी को गृहमंत्री विजय शर्मा की पत्नी की गाड़ी चलने का मौखिक आदेश दे दिया। अफसरों के खौफ की वजह से नियम विरुद्ध इस आदेश का पालन करते हुए आरक्षक चालक संख्या 1018 महीनों गृहमंत्री की पत्नी का ड्रायवर बनकर गृहमंत्री बंगले के निजी वाहन इन्नोवा चलाता रहा। दिनांक 13/03/2026 को उसे डोंगरगढ़ से परिजनों का फोन आया और वह चला गया। डोंगरगढ़ में किसी विवाद के चलते उसपर एक चाकूबाज ने प्राणघातक हमला कर दिया।

घटना में उसके पेट में चाकू से गंभीर चोट आई और अतड़ियां तक बहार आ गई थीं। उसकी जान तो डॉक्टरों ने बचा ली पर अतड़ियां आज भी उसकी लटक रही है और ऑपरेशन होना बाकि है। चिकित्सकों ने उसे सावधानी बरतने आराम करने की सलाह देते हुए इंफेक्शन से बचाने प्लास्टिक लगाकर रखा है। लेकिन दो बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी और बैंक EMI की वजह से उसे ऐसी हालत में ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। बता दें कि आर्थिक तंगी से गुजर रहे NSG प्रशिक्षित चालक राजनांदगांव से सुबह ट्रेन से रायपुर आता है 11 बजे से देर शाम 7 बजे तक एसबीएमटी पुल के असंवेदनशील अधिकारीयों की ड्यूटी बजाता है।

अपनी गलती भूलकर पीड़ित से मांग रहे स्पष्टीकरण

इस पुरे मामले में एसबीएमटी पुल के जिम्मेदार अधिकारीयों ने नियमों की अनदेखी की है। नियमतया आरक्षक चालक को जिस बीआर स्कॉर्पियो समेत गृहमंत्री सुरक्षा काफिले में भेजा गया था और गाड़ी ख़राब थी तभी चालक को बुलवाने का नियम है। या फिर नया आदेश और नई गाड़ी अलॉट कर भेजना था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया और गृहमंत्री की पत्नी की निजी वाहन का ड्रायवर बना दिया गया। ऐसे में अगर वह ड्यूटी उपरांत गृहमंत्री बंगले में बताकर एक दिन के लिए अपने घर डोंगरगढ़ चला गया तो उससे स्पष्टीकरण माँगा जा रहा है। घायल अवस्था में ड्यूटी पर कार्यालय बुलाकर घंटों बिठाया जा रहा है।

सुलगते सवाल

0 राजनांदगांव से रायपुर ट्रेन की भीड़ भाड़ से बचते हुए पेट से बहार लटकती अतड़ियों को चोट से बचते हुए रोज ललित किसके आदेश पर ड्यूटी कर रहा है?

0 क्या सरकारी विशेषज्ञ चालक ललित दास को गृहमंत्री सुरक्षा के बदले उनकी पत्नी की निजी इन्नोवा गाड़ी चलाने का आदेश देने वाले पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए?

0 वीआईपी ड्यूटी में तैनात बुलेट प्रुफ गाड़ियों में तकनिकी खामियां बार-बार क्यों आ रही है, जांच नहीं होनी चाहिए ?

0 एसबी/एमटी पुल में वाहन चालक आरक्षकों से अधिकारीयों द्वारा अमानवीय और अभद्र व्यवहार करने वाले डीएसपी, आरआई और एमटीओ पर इंट क्यों मेहरबान है?

0 एसबी/एमटी पुल के किस अफसर की मिलीभगत से लोकभवन (राजभवन) में एक इन्नोवा गाड़ी बिना चालक के खड़े खड़े ही कैसे सैकड़ों लीटर डीजल पी गई?

0 इंटेलिजेंस में आराम फरमा रहे इंटेलिजेंट अफसरों की SB/MT पुल के घोटालों, लम्बे समय से जमे आरआई/एमटीओ को हटाने के बदले प्रश्रय क्यों और कौन दे रहा है?

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

मेहनत और काबिलियत से जीता ‘Mrs India Universe Asia 2026’ का ताज, अपने सपनों को दी नई उड़ान शहर सत्ता/रायपुर/दुर्ग। (Mrs India Universe Asia 2026)प्रदेश की राजधानी रायपुर की दीपाक्षा…

Continue reading
Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को किया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक, साइबर जागृति अभियान के तहत इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

BRICS Summit 2026 : चर्चा में है PM नरेंद्र मोदी की कार डिप्लोमेसी

BRICS Summit 2026 : चर्चा में है PM नरेंद्र मोदी की कार डिप्लोमेसी

Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार

Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार

Meeting On Time-Bound Tasks : लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय पर निराकृत करने के निर्देश

Meeting On Time-Bound Tasks : लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय पर निराकृत करने के निर्देश

Action Taken By The District Administration : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के प्रयासों से ग्राम फुण्डहर में अवैध कब्जाधारी खदेड़े गए

Action Taken By The District Administration : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के प्रयासों से ग्राम फुण्डहर में अवैध कब्जाधारी खदेड़े गए

Pradhan Mantri Awas Yojana : PMAY-G से रमाबाई और सुदामा का पक्के घर का सपना साकार

Pradhan Mantri Awas Yojana : PMAY-G से रमाबाई और सुदामा का पक्के घर का सपना साकार