Forest Development Corporation : वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण

वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर

शहर सत्ता/रायपुर। (Forest Development Corporation)राज्य वन विकास निगम द्वारा काष्ठ निष्कासन में गुणवत्ता बढ़ाने, वन संरक्षण और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कवर्धा के सिंगपुर बीट में एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में मैदानी अमले को वृक्षों के वैज्ञानिक पातन (वृक्ष कटाई ) और लगुण (लट्ठे तैयार करने) की उन्नत तकनीकों का जंगल में प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में बाजार की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण काष्ठ तैयार करने और निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए निर्धारित लॉगिंग प्लान का शत-प्रतिशत पालन करने पर जोर दिया गया। मैदानी अमले को काष्ठ की लंबाई और निर्धारित श्रेणी के अनुसार कटाई एवं छंटाई करने की तकनीकी जानकारी दी गई, ताकि उपलब्ध काष्ठ का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण के दौरान वृक्षों की कटाई में श्रमिकों की सुरक्षा के साथ आसपास के छोटे पौधों और प्राकृतिक पुनरुत्पादन को नुकसान से बचाने के उपाय बताए गए।

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक अमरनाथ प्रसाद के निर्देशन में यह कार्यशाला आयोजित हुई। क्षेत्रीय महाप्रबंधक राम अवतार दुबे, मंडल प्रबंधक राम कुमार सिदार सहित अन्य अधिकारी, कूप प्रभारी और मैदानी श्रमिक शामिल हुए।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां, अटल विहार योजना के तहत 51.48 करोड़…

Continue reading
CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास विभाग अब जनजातीय कार्य विभाग के नाम से जाना जाएगा, कैबिनेट में पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 पद मंजूर, 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

Forest Development Corporation : वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण

Forest Development Corporation : वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण

Cockroach Janata Party : जंतर-मंतर में जबरन घुसने पर CJP लीडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन

Cockroach Janata Party : जंतर-मंतर में जबरन घुसने पर CJP लीडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन