Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

एएसडी सूची में दर्ज मतदाताओं का घर-घर जाकर होगा सत्यापन, मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur City North Assembly Constituency)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-50 में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 259 बीएलओ और 26 सुपरवाइजरों को मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा वर्ष 2026 की एएसडी सूची के सत्यापन से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी गई।

मास्टर ट्रेनर श्री संदीप ने प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ और सुपरवाइजरों को कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सटीक पालन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर रायपुर नगर उत्तर विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) के.एम. अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी बूथ स्तर के अधिकारियों पर है। उन्होंने सभी बीएलओ को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रशिक्षण में एएसडी सूची के सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया। एएसडी सूची में अनुपस्थित (Absent), स्थानांतरित (Shifted), डुप्लीकेट तथा मृत (Dead) मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियां शामिल होती हैं। सूची में दर्ज नामों का सत्यापन बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा, ताकि वास्तविक स्थिति की पुष्टि हो सके और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।

ईआरओ श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। इसके लिए सत्यापन का कार्य पारदर्शिता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित अर्हता तिथियों—1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर—को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित करने, नामों की जांच कराने तथा आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया में सहयोग देने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान स्कूलों और महाविद्यालयों में वोटर अवेयरनेस क्लब गठित करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पहली बार ली प्रेस कॉन्फ्रेंस किया चोरी के घटनाक्रम का खुलासा, पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड राकेश कंजर और सैफान…

Continue reading
Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

1 गिरफ्तारी वारंट तामील, 33 लोगों पर प्रतिबंधात्मक केस, आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Commissionerate)बीरगांव नगर निगम चुनाव को देखते हुए पुलिस ने असामाजिक तत्वों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat : दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर सार्थक चर्चा

Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat : दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर सार्थक चर्चा

Former CM Bhupesh Baghel said : पेंड्रावन जलाशय में खनन की अनुमति पर ध्यानाकर्षण लाएगी कांग्रेस

Former CM Bhupesh Baghel said : पेंड्रावन जलाशय में खनन की अनुमति पर ध्यानाकर्षण लाएगी कांग्रेस

Shaharsatta (23 Nov to 29 Nov 2026)

Shaharsatta (23 Nov to 29 Nov 2026)

Public Works Department : केबिन से निकले PWD सचिव बंसल 2 दिनों में 4 जिलों के निर्माण कार्य की रफ़्तार देखे

Public Works Department : केबिन से निकले PWD सचिव बंसल 2 दिनों में 4 जिलों के निर्माण कार्य की रफ़्तार देखे