Raipur Deputy Commissioner of Police West Zone : नशीली टैबलेट निट्रोसन और सिरप ऑनरेक्स बेचते तीन गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन (Nitrosun) तथा 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स (ONEREX) एवं नगदी बिक्री रकम लगभग 04 लाख रूपये का माल मशरूका बरामद किया है

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Deputy Commissioner of Police West Zone)नशे के सौदागरों पर सरस्वती नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। 900 नशीली टैबलेट व 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप के साथ तीन आरोपियों को मौके गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सरगना शेख युसुफ वल्द मरहूम शेख जब्बार उम्र 40 वर्ष निवासी नयापारा बिजली आफिस फुल चौक थाना गोलबाजार रायपुर को बताया जा रहा है। इसके अलावा दो कम उम्र युवक भी नशे के इस गोरखधंधें में उसके शागिर्द हैं।

आर्यन खान उर्फ रूशान खान, सलमान खान एवं शेख युसुफ, निवासी रायपुर बताया। पुलिस टीम द्वारा उनके कब्जे में रखी बोरियों की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन तथा प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स बरामद हुआ। आरोपियों से उक्त प्रतिबंधित नशीली टैबलेट एवं सिरप रखने तथा बिक्री करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु उनके द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास भी किया गया।

आरोपियों के सप्लाय नेटवर्क की हो रही पड़ताल

थाना सरस्वती नगर पुलिस आरोपी आर्यन खान उर्फ रूशान खान पिता नसीम खान उम्र 23 वर्ष निवासी सरकारी स्कूल के पीछे कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर। सलमान खान पिता रहीम खान उम्र 19 वर्ष निवासी संजय नगर बकरा मार्केट थाना टिकरापारा रायपुर। शेख युसुफ पिता स्व. शेख जब्बार उम्र 40 वर्ष निवासी नयापारा बिजली आफिस फुल चौक थाना गोलबाजार रायपुर के सप्लाय नेटवर्क की तस्दीक में जुट गई है। आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली दवाओं के सप्लायर, खरीदी के स्रोत, बिक्री के नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पूछताछ एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरूद्ध भी कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बोरी में भरकर कर रहे थे आरोपी नशे का कारोबार

जानकारी के मुताबिक थाना सरस्वती नगर पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्रांतर्गत कोटा स्थित वाटिका नगर रोड के पास दोपहिया वाहन में सवार 03 व्यक्ति अपने कब्जे में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट एवं कफ सिरप रखे हुए हैं तथा उन्हें अवैध रूप से बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त ( रायपुर पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी सरस्वती नगर को के निर्देश दिए। मादक एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त तीनों आरोपियों को सिरप, टेबलेट और नकदी समेत बुलेट बाइक भी अपने कब्जे में पुलिस ने ली।

शेख युसुफ समेत दो और पर नारकोटिक एक्ट रोपित

आदतन नशेड़ी भी बताया जाता है शेख युसुफ। टीम द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन (Nitrosun) तथा 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स (ONEREX), नगदी बिक्री रकम 4,200/- रूपये तथा घटना से संबंधित बुलेट वाहन क्रमांक सी जी 04 के एस 8663 जुमला कीमती लगभग 04 लाख रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 201/26 धारा 21(सी), 22(ग), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

First State-Level AI Conclave in Chhattisgarh : ‘लईका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च, तकनीक के इस्तेमाल का बनेगा रोडमैप

शिक्षक की जगह नहीं लेगा AI, काम आसान करने में मदद करेगा, कॉन्क्लेव के निष्कर्ष से तैयार होगा AI रोडमैप, स्मार्ट क्लास और ICT लैब के इस्तेमाल को और प्रभावी…

Continue reading
Service Pledge Campaign : PM का बर्थडे, जलेंगे 40 लाख दीये, नाराज कांग्रेस बोली समस्याएं दूर नहीं होंगी

कार्यक्रम के मद्देनजर देर शाम तक यातायात पुलिस ने कई रूट डायवर्ट भी किए हैं, राजधानी में ट्रैफिक प्रभावित होगा शहर सत्ता/रायपुर। (Service Pledge Campaign )17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Raipur Deputy Commissioner of Police West Zone : नशीली टैबलेट निट्रोसन और सिरप ऑनरेक्स बेचते तीन गिरफ्तार

Raipur Deputy Commissioner of Police West Zone : नशीली टैबलेट निट्रोसन और सिरप ऑनरेक्स बेचते तीन गिरफ्तार

First State-Level AI Conclave in Chhattisgarh : ‘लईका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च, तकनीक के इस्तेमाल का बनेगा रोडमैप

First State-Level AI Conclave in Chhattisgarh : ‘लईका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च, तकनीक के इस्तेमाल का बनेगा रोडमैप