Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

BSUP कॉलोनियों और देवार डेरों में पहुंचीं पुलिस टीमें, बाहरी लोगों-किरायेदारों का सत्यापन, पुराने अपराधियों से भी पूछताछ

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police on alert)त्योहारों से पहले रायपुर पुलिस ने शुक्रवार तड़के शहर के संवेदनशील 6 इलाकों में एक साथ दबिश दी। इस अभियान में उत्तर, मध्य और पश्चिम जोन की पुलिस टीमें BSUP कॉलोनियों और देवार डेरों में पहुंचीं। यहां रहने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। दूसरे राज्यों से आकर रह रहे लोगों और किरायेदारों की जानकारी जुटाई गई।

साथ ही पुराने अपराधियों की गतिविधियां जांचने के साथ कोर्ट से जारी लंबित वारंटों की तामिली भी की गई। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में तीनों जोन के सैकड़ों पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

पुराने अपराधियों को दी समझाइश, वारंट भी तामील

अभियान में पहले आपराधिक मामलों में शामिल रहे और पुलिस की निगरानी में रहने वाले लोगों की गतिविधियां भी जांची गईं। पुलिस ने उन्हें दोबारा किसी अपराध में शामिल नहीं होने और कानून का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही जांच या पूछताछ के लिए बुलाने पर पुलिस के सामने उपस्थित होने को कहा। इस दौरान न्यायालय से जारी लंबित वारंटों की तामिली भी की गई। पुलिस के मुताबिक, त्योहारों के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना रोकने और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं।

तीनों पुलिस जोन में एक साथ अलग-अलग टीमों की दबिश

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर उत्तर जोन: रामनगर BSUP कॉलोनी (गुढ़ियारी) और दलदल सिवनी BSUP कॉलोनी (पंडरी)

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर मध्य जोन: लभांडी BSUP कॉलोनी (तेलीबांधा) और देवरपारा, सुभाष नगर

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर पश्चिम जोन: बोरियाखुर्द BSUP कॉलोनी (टिकरापारा) और देवार डेरा, लालपुर (न्यू राजेंद्र नगर)

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज से छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ,3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य…

Continue reading
Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

रायपुर प्रेस क्लब में आकाशवाणी के उपनिदेशक को भावभीनी श्रद्धांजलि, पत्रकारों ने साझा कीं आत्मीय स्मृतियां, खबरों की गहरी समझ, मधुर आवाज और चुटीले अंदाज के लिए हमेशा याद आएंगे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए