Floods in Nepal : अब तक 165 मौतें, 1000 लापता 133 भारतीय भी शामिल

नेपाल में बाढ़ भूकंप से नहीं, पहाड़ खिसकने से आया 5.2 तीव्रता जैसा झटका

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Floods in Nepal)मलबे का तेज बहाव तेजी से नीचे की ओर बढ़ा। लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए। नेपाल में बाढ़ भूकंप से नहीं, पहाड़ खिसकने से आया 5.2 तीव्रता जैसा झटका। हादसे में अब 162 मौतें हो चुकी हैं और 1000 लापता हैं। बताई गई संख्या में 133 भारतीय भी शामिल हैं। बताते हैं कि 30 फीट ऊंची लहरें उठ रही थीं। लोग जान बचाने घर की तीसरी-चौथी मंजिल पर चढ़ गए। बाढ़ का पानी इतनी तेज रफ्तार से आया कि लोगों को संभलने और सुरक्षित जगह पहुंचने तक का मौका नहीं मिला।

अचानक आई बाढ़ के दौरान मिट्टी और पानी का तेज बहाव घुसता हुआ। पानी इमिग्रेशन कॉम्पलेक्स के ऊपर से आता हुआ दिख रहा है। नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ में 165 लोगों की मौत हो गई। नेपाल में 162 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई, जबकि 1000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ में 19 पुल, करीब 40 किलोमीटर सड़कें और 13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट तबाह हो गए।

USGS ने साफ किया कि यह भूकंप नहीं था। दरअसल, पहाड़ से हुआ लैंडस्लाइड इतना शक्तिशाली था कि उससे 5.2 तीव्रता के भूकंप के बराबर झटका पैदा हुआ। यानी पहले भूकंप नहीं आया था, बल्कि लैंडस्लाइड की वजह से भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ था। बुधवार सुबह 8:37 बजे नेपाल-चीन सीमा के पास, काठमांडू के उत्तर में तेज झटके महसूस किए गए।

शुरुआत में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 4.4 तीव्रता का भूकंप बताया था। इसी दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बर्फ और चट्टानों के साथ टूटकर नीचे गिरा और ल्हेंदे खोला नदी में जा गिरा। यह नदी भोटेकोशी नदी की सहायक नदी है, जो चीन से निकलकर गहरी घाटियों से होते हुए नेपाल में प्रवेश करती है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारम्भ हो रही है, कलश या घट स्थापना का शुभ मुहूर्त आज प्रातः 6.19 से 10.12 बजे तक ही है शहर सत्ता/रायपुर। (Sharadiya Navaratri Begins…

Continue reading
Head of Shadani Darbar : माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपए का सिक्का और टिकट होगा जारी

शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर लोकभवन में इसका विमोचन करेंगी, साथ ही विशेष डाक टिकट भी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या