JNPT Mumbai to Vadodara : पश्चिमी DFC पर पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन

JNPT मुंबई से वडोदरा मार्ग 422 किमी पर कुल वजन: 3,922 टन क्षमता की पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन किया गया

शहर सत्ता/रायपुर। (JNPT Mumbai to Vadodara)भारतीय रेल ने JNPT मुंबई से वडोदरा तक पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन संचालित किया। पश्चिमी DFC पर पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन भारतीय रेल की अधिक क्षमता, बेहतर दक्षता और पर्यावरण-अनुकूल माल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय रेल ने 21 अगस्त 2026 को एक महत्वपूर्ण परिचालन उपलब्धि हासिल करते हुए JNPT मुंबई से वडोदरा मंडल के वर्णामा स्थित CONCOR के GCT टर्मिनल के लिए पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का सफलतापूर्वक संचालन किया। इस ट्रेन के माध्यम से कुल 360 TEUs कंटेनर का परिवहन किया गया। इस लॉन्ग-हॉल ट्रेन ने लगभग 422 किलोमीटर की दूरी तय की। ट्रेन ने 21 अगस्त 2026 को 19:00 बजे JNPT से प्रस्थान किया।

यह परिचालन भारतीय रेल की हरित एवं सतत माल परिवहन के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। विद्युत इंजन द्वारा संचालित इस ट्रेन के माध्यम से सड़क परिवहन पर डीजल आधारित निर्भरता कम होती है। एक डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन सड़क मार्ग से बड़ी संख्या में ट्रकों द्वारा परिवहन किए जाने वाले माल के बराबर कार्गो का परिवहन कर सकती है। इससे डीजल की खपत, सड़क पर यातायात का दबाव, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन तथा माल परिवहन के कुल कार्बन फुटप्रिंट में कमी लाने में मदद मिलती है।

ट्रेन की संरचना

इस लॉन्ग-हॉल फॉर्मेशन में दो डबल-स्टैक रेक को संयुक्त रूप से चलाया गया

लीडिंग रेक

JNPT–वडोदरा | लोड: 45+1 | लोको: 60311 | वजन: 1,817 टन

ट्रेलिंग रेक

JNPT–वडोदरा | लोड: 45+1 | लोको: 24690 | वजन: 2,105 टन

लॉन्ग-हॉल डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेन के लाभ

दोनों रेक को मिलाकर इस फॉर्मेशन में कुल 360 TEUs का परिवहन किया गया। यह उपलब्धि एक ही लॉन्ग-हॉल मूवमेंट में बड़ी मात्रा में कंटेनरीकृत माल के परिवहन की भारतीय रेल की क्षमता को प्रदर्शित करती है।

टर्मिनल पर भीड़भाड़ में कमी

एक ही ट्रेन में अधिक संख्या में कंटेनरों का परिवहन होने से बंदरगाहों एवं टर्मिनलों पर कंटेनरों के dwelling time में कमी आएगी। इससे टर्मिनल पर भीड़भाड़ कम होगी और कंटेनरों की तेज़ निकासी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

रोलिंग स्टॉक की आवश्यकता में कमी

डबल-स्टैक संचालन के माध्यम से एक ही मूवमेंट में अधिक कंटेनरों का परिवहन किया जा सकता है। इससे समान मात्रा के माल के परिवहन के लिए आवश्यक लोकोमोटिव एवं कंटेनर फ्लैट वैगनों की आवश्यकता कम होती है।

रूट क्षमता का बेहतर उपयोग

एक ही ट्रेन में अधिक कंटेनर ले जाने से समान मात्रा के माल के परिवहन के लिए आवश्यक ट्रेन मूवमेंट की संख्या कम होती है। इससे उपलब्ध रूट क्षमता का अधिक प्रभावी उपयोग संभव होता है।

ट्रांजिट टाइम में कमी

लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन संचालन से कंटेनरों की तेज़ आवाजाही एवं निकासी संभव होती है, जिससे माल के कुल ट्रांजिट टाइम में कमी आती है।

अधिक माल ढुलाई क्षमता

एक ही मूवमेंट में अधिक कंटेनर ले जाने की क्षमता से JNPT सहित अन्य फ्रेट टर्मिनलों से कंटेनरों की तेज़ निकासी में मदद मिलेगी तथा परिवहन की कुल लागत को कम करने में भी सहायता मिलेगी।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

After the Supreme Court order : इमरान खान अडियाला जेल से शिफा अस्पताल लाये गए

सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की सेहत की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया है, मेडिकल बोर्ड में इमरान की बहन डॉ. उजमा खान और उनके निजी…

Continue reading
1984 Anti-Sikh Riots : उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

सिख विरोधी दंगों में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार 4 केस में से 2 में बरी, 2 में दोषी थे शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (1984 Anti-Sikh Riots)सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

JNPT Mumbai to Vadodara : पश्चिमी DFC पर पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन

JNPT Mumbai to Vadodara : पश्चिमी DFC पर पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन

Raipur District Administration : पेड़ों को प्राकृतिक रूप से विकसित करने ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ शुरू

Raipur District Administration : पेड़ों को प्राकृतिक रूप से विकसित करने ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ शुरू

Collector Dr. Gaurav Singh : एम्स में दीक्षांत समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

Collector Dr. Gaurav Singh : एम्स में दीक्षांत समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

The holy month of Shravan : पावन श्रावण मास के अंतिम दिवस उपमुख्यमंत्री सपत्नीक हुए शिवमय

The holy month of Shravan : पावन श्रावण मास के अंतिम दिवस उपमुख्यमंत्री सपत्नीक हुए शिवमय

31st installment Mahtari Vandan Yojana : राखी से पहले 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में आएंगे 631 करोड़

31st installment Mahtari Vandan Yojana : राखी से पहले 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में आएंगे 631 करोड़

Chhattisgarh Government : छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों के प्रभार और पदस्थापना में फेरबदल

Chhattisgarh Government : छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों के प्रभार और पदस्थापना में फेरबदल