Rehabilitation Policy for Surrendered Naxalites : साय के सुशासन की संवेदनशील पहल को मिली रफ़्तार

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों का पुनर्वास 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

शहर सत्ता/रायपुर। (Rehabilitation Policy for Surrendered Naxalites)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के तहत बीजापुर जिले के 95 आत्मसमर्पित नक्सलियों को 1 करोड़ 40 लाख 86 हजार 700 रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप ने नीति के प्रावधानों के अनुसार शस्त्रों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए राशि के आहरण और वितरण की स्वीकृति दी है।

यह प्रोत्साहन राशि आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें नया जीवन शुरू करने और सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी जा रही है। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और सामाजिक पुनर्वास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पुनर्वास नीति के माध्यम से आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज में सम्मानजनक पुनर्स्थापना का अवसर मिल रहा है, जिससे बस्तर अंचल में शांति और विकास को नई गति मिल रही है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

The Month of Shravan : सावन के पहले सोमवार मंत्री राजवाड़े, विजय और राजेश ने की शिवभक्ति

लक्ष्मी राजवाड़े ने बीरपुर में की कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हजारों श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा में हुए शामिल, मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि श्रावण मास…

फोन नहीं उठाना; धृष्ट्ता या दुस्साहस..

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बाद नौकरशाहों की हरकतों से सांसद बृजमोहन भी आक्रोशित वरिष्ठ आईएएस और स्वास्थ्य सचिव पर सांसद बृजमोहन ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप नाराज सांसद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Teamwork of Modi & Shah : 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत लाया गया

Teamwork of Modi & Shah : 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत लाया गया

Chief Minister Vishnu Deo Sai : राज्य में प्रोजेक्ट “सहारा” से आसान हुई दिव्यांग दम्पत्ति की राहें

Chief Minister Vishnu Deo Sai : राज्य में प्रोजेक्ट “सहारा” से आसान हुई दिव्यांग दम्पत्ति की राहें

Rehabilitation Policy for Surrendered Naxalites : साय के सुशासन की संवेदनशील पहल को मिली रफ़्तार

Rehabilitation Policy for Surrendered Naxalites : साय के सुशासन की संवेदनशील पहल को मिली रफ़्तार

The Month of Shravan : सावन के पहले सोमवार मंत्री राजवाड़े, विजय और राजेश ने की शिवभक्ति

The Month of Shravan : सावन के पहले सोमवार मंत्री राजवाड़े, विजय और राजेश ने की शिवभक्ति

फोन नहीं उठाना; धृष्ट्ता या दुस्साहस..

फोन नहीं उठाना; धृष्ट्ता या दुस्साहस..

कलेक्टर साहब; ये क्या हो रहा है…?

कलेक्टर साहब; ये क्या हो रहा है…?