Judicial & Police System : न्याय व्यवस्था को सशक्त, सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने कार्यशाला

नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, आईसीजेएस, सीसीटीएनएस एवं डिजिटल न्यायिक समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन, 2 अगस्त को रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा करेंगे अध्यक्षता

शहर सत्ता/रायपुर। (Judicial & Police System)न्याय व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अधिक सशक्त, सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आगामी 2 अगस्त 2026 को रायपुर स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड में “Strengthening Digital Justice Through New Criminal Laws” विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा न्याय प्रणाली में डिजिटल तकनीकों के समावेश के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को अधिक दक्ष, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय रमेश सिन्हा करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव तथा माननीय न्यायमूर्ति श्री चंद्रवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के अन्य न्यायाधीशगण, मुख्य सचिव विकास शील, डीजीपी अरुण देव गौतम भी कार्यक्रम में सहभागी होंगे।

यह राज्य स्तरीय कार्यशाला न्यायिक एवं पुलिस तंत्र के मध्य समन्वित डिजिटल तंत्र को सुदृढ़ करने, नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से नागरिकों को त्वरित, सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

सभी जिलों के एसपी-आईजी भी लेंगे भाग

राज्य स्तरीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य की न्यायिक सेवा के अधिकारीगण, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिदेशक सहित पुलिस एवं न्यायिक तंत्र के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। कार्यशाला न्यायपालिका, पुलिस एवं अभियोजन तंत्र के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ नवीन तकनीकों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

न्याय एवं पुलिस व्यवस्था के डिजिटलीकरण पर चर्चा

कार्यशाला के दौरान Inter-Operable Criminal Justice System (आईसीजेएस), Crime and Criminal Tracking Network & Systems (सीसीटीएनएस), डिजिटल न्यायिक समन्वय, नवीन आपराधिक कानूनों के अंतर्गत तकनीकी एकीकरण तथा न्याय एवं पुलिस व्यवस्था के डिजिटलीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। इन विषयों के संबंध में नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) एवं नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के वरिष्ठ अधिकारी विषय विशेषज्ञ के रूप में तकनीकी प्रशिक्षण एवं विस्तृत प्रस्तुतीकरण देंगे।

Related Posts

Speaker Dr. Raman Singh : कामयाब सियासी सफर के बाद पहली बार डॉ रमन ने की ई-रिक्शा की सवारी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी श्रीमती सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना; उन्होंने कहा- महिलाएं हो रही सशक्त एवं सक्षम; अपने ई-रिक्शा…

Malaria in Kanker Chhattisgarh : 4 लोगों की मौत, कांग्रेस ने मंत्री का मांगा इस्तीफा

कांकेर में 3 स्टूडेंट और 1 महिला समेत मलेरिया से 4 लोगों की मौत, सरडी, डोमारगढ़, मदेपोटे और चिचगांव ग्राम में मलेरिया से 32 लोग पॉजिटिव, कांग्रेस का सवाल बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Speaker Dr. Raman Singh : कामयाब सियासी सफर के बाद पहली बार डॉ रमन ने की ई-रिक्शा की सवारी

Speaker Dr. Raman Singh : कामयाब सियासी सफर के बाद पहली बार डॉ रमन ने की ई-रिक्शा की सवारी

Malaria in Kanker Chhattisgarh : 4 लोगों की मौत, कांग्रेस ने मंत्री का मांगा इस्तीफा

Malaria in Kanker Chhattisgarh : 4 लोगों की मौत, कांग्रेस ने मंत्री का मांगा इस्तीफा

Judicial & Police System : न्याय व्यवस्था को सशक्त, सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने कार्यशाला

Judicial & Police System : न्याय व्यवस्था को सशक्त, सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने कार्यशाला

Race for Chhattisgarh PCC President Post : सिंहदेव, भगत के बाद अब उमेश पटेल के नाम का हल्ला

Race for Chhattisgarh PCC President Post : सिंहदेव, भगत के बाद अब उमेश पटेल के नाम का हल्ला

Chief Minister Vishnu Deo Sai said : महानदी जल बंटवारा विवाद नहीं, दोनों राज्यों की साझा समृद्धि का आधार

Chief Minister Vishnu Deo Sai said : महानदी जल बंटवारा विवाद नहीं, दोनों राज्यों की साझा समृद्धि का आधार

Bastar Pandum-2026 : राष्ट्रपति भवन में बिखरी बस्तरिया वैभव की चकाचौंध

Bastar Pandum-2026 : राष्ट्रपति भवन में बिखरी बस्तरिया वैभव की चकाचौंध