Udaipur Files Movie : कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनीं फिल्म उदयपुर फाइल्स रिलीज़

हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ आज देशभर के 4500 स्क्रीन पर रिलीज, फिल्म देखने दोनों बेटे हाथ में पिता की फोटो लेकर उदयपुर पहुंचे

शहर सत्ता/रायपुर डेस्क। (Udaipur Files Movie)कट्टरपंथी और आतंकी मानसिकता को उजागर करती राजस्थान के टेलर मास्टर कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनीं फिल्म उदयपुर फाइल्स आज देशभर में रिलीज हो गई है। कन्हैयालाल पर बनी मूवी रिलीज होने के बाद मॉल के बाहर पुलिस तैनात रही। कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म देखने उनके दोनों बेटे हाथ में पिता की फोटो लेकर उदयपुर पहुंचे थे। सिनेमाघर में कन्हैयालाल के लिए भी सीट रिजर्व की गई। उसके दोनों बेटों के बीच पर फोटो को रखी गई थी।

कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ आज देशभर के 4500 स्क्रीन पर रिलीज हो गई है। उदयपुर के अरबन स्क्वायर मॉल में कन्हैयालाल साहू के बेटे यश और तरुण भी मूवी देखने पहुंचे। बेटे यश तेली ने कहा- कड़े संघर्ष के बाद आज यह मूवी लोगों के सामने आई है। फिल्म को कई जगह चैलेंज किया गया। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया। फिर इसका फैसला केंद्र सरकार पर भी छोड़ा।

अपील, आतंकी सोच देखना है तो मूवी देखें

यश तेली ने बताया- आतंकवादी मानसिकता वाले लोगों ने उनके पिता की हत्या को कैसे अंजाम दिया। उस पूरे घटनाक्रम के बारे में मूवी में दिखाया गया है। उन्होंने लोगों से भी मूवी देखने की अपील की है। यश ने कहा- मूवी से एक संदेश है कि हमारा परिवार तीन साल से न्याय के लिए खड़ा है, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है। देश की जनता हमारा साथ दें, जिससे जल्द से जल्द आरोपियों को सजा मिल सके।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?