Chhollywood: संजय महानंद की रंगमंच से सिनेमा तक संघर्ष और सफलता की दास्तान…

शहरसात्ता/रायपुर। (Chollywood) रायपुर के रंगमंच और फिल्म अभिनेता संजय महानंद (46 वर्ष), स्व. भीमराज महानंद के पुत्र, छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी सिनेमा के चर्चित कलाकार हैं। अब तक वे 60 से अधिक छत्तीसगढ़ी और लगभग 70 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हिंदी फिल्मों चक्रव्यू, लेकर हम दीवाना दिल, लंतरानी और मिसिज फलानी में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

संजय का कहना है कि वे अभिनय को अपने जीवन का मकसद मानते हैं। ईश्वर ने मुझे कलाकारी के लिए ही इस धरती पर भेजा है,वे कहते हैं। अभिनय की शुरुआत उन्होंने 1996-97 में गुरुदेव संजय मैथिल की नाट्यशाला से की। उनका पहला नाटक ‘बड़े भाई साहब’ रहा, जिसे खूब सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने इप्टा और कई नाट्य दलों के साथ काम करते हुए फिल्मों की ओर रुख किया।

2001 में उनकी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म बनिहार आई। इसके बाद भोला छत्तीसगढ़िया, तोर मया के मारे, मया, महू दीवाना तहुं दीवानी और भूलन द मेज (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) जैसी फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई। 2025 में भी उनकी सुकवा, जवानी जिंदाबाद, मोर छइयां भुइंया 3, और जित्तू की दुल्हनिया रिलीज हो चुकी हैं।

मुंबई सफर आसान नहीं रहा। वे बताते हैं,ठहरने के लिए जगह नहीं थी, पैसे खत्म होते तो रायपुर लौट आता।भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी ने मुझे वहां टिकने का सहारा दिया। वे मानते हैं कि मुंबई में टैलेंट से ज्यादा लुक, अंग्रेजी और नेटवर्किंग देखी जाती है।

संजय ने कास्टिंग डायरेक्टरों पर भी सवाल उठाए, अगर कास्टिंग डायरेक्टर खुद एक्टर हो तो अच्छे कलाकारों का भला नहीं हो सकता।छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सीमित दायरे पर वे कहते हैं, यहां सभी लोग अपनी ही फिल्में नहीं देखते, इसलिए कलाकारों को वह स्टारडम नहीं मिल पाता।

 

pooran kiri

जन्म तारीख 9 जनवरी 1980 को चारामा जिला कांकेर में हुआ। छत्तीसगढ़ी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और कई चैनलों में अभिनय कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्टैंडर्ड वर्ल्ड वाच न्यूज चैनल में सीनियर क्रिएटिव हेड समेत वीडियो एडिटर भी रहे। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर कला समीक्षक कार्यरत है और सफल अभिनेता भी हैं। Actor, author, journalist

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

प्रभु श्रीराम से हमारा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, सत्य, न्याय और मानवता के पक्ष में खड़े रहना ही प्रभु श्रीराम के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!