Video : BJP का कार्यकार्ता सम्मलेन, मीनल बोली-मैं नहीं आप लड़ रहे है चुनाव….

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रायपुर शहर जिला भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर के सभी विधायक उपस्थित है। रायपुर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में हुए इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारें लगाए और भाजपा की जीत के लिए संल्कप लिया। BJP कार्यकार्ता सम्मलेन में महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि “ये चुनाव मैं नहीं लड़ रही हूं, आप सब लड़ रहे हैं, महापौर आप सब होने वाले हैं।”

ये भी पढ़े : Municipal Election : छत्तीसगढ़ में तीन दिन की छुट्टी का ऐलान, पढ़िए आदेश…

नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा कि “आज जेन ल महापौर बनाना हे, 15 तारीख के जेकर नाम के साथ रायपुर के महापौर आपके कारण लिखाने वाला हे अइसे बहन मीनल चौबे जी आपके बीच हे।” BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने ये ठाना है कि पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का ध्वज लहराएगा, इस दृष्टि से पूरे छत्तीसगढ़ में महापौर और हमारे सभी पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित हो, आज ये संकल्प लेकर जाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि “विधानसभा चुनाव के पूर्व हमने जो वादा किया था, एक साल में ही आदरणीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने, भाजपा की सरकार ने उसे हितग्राहियों तक पहुँचाने का शत-प्रतिशत निश्चय किया और आज जनता को उसका लाभ मिल रहा है।”

सुनिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्त्ता सम्मलेन में क्या कुछ कहा…

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?