Budget 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोली, दुनिया को रास्ता दिखा रहा है भारत…

शहर सत्ता / नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र (Budget 2025) आज शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दोनों सदनों को संबोधित करने के साथ हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं और लक्ष्यों पर रोशनी डाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण और मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही भारत को वैश्विक नवाचार शक्ति बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

ये भी पढ़े : छतीसगढ़ में फिलहाल पूर्णकालिक DGP नहीं, अरुण देव गौतम को मिल सकता है प्रभार

बजट सत्र (Budget 2025) के अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, “हमारा लक्ष्य भारत को ग्लोबल इनोवेशन पावरहाउस बनाना है… आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत का एआई मिशन शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, “आज हमारे युवा स्टार्टअप से लेकर खेल और अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं…भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रौद्योगिकी अपनाने के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है।”

उन्होंने कहा कि यह संसद के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, पुलिस में शामिल हो रही हैं और देश में कॉरपोरेट का नेतृत्व भी कर रही हैं। “हमारी बेटियां ओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रही हैं…मेरी सरकार देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में विश्वास करती है…सरकार का लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना है।”

महाकुंभ हादसे पर व्यक्त की संवेदना

Budget 2025 के अभिभाषण में आगे राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर शोक व्यक्त किया, जिसमें बुधवार को कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। “ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागृति का पर्व है। भारत और दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र स्नान किया है। मैं मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले साल 26 दिसंबर को निधन हो गया था। संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने के अवसर पर शुभकामनाएं भी दीं।

Related Posts

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

रायपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राहुल गांधी, कांग्रेस और SIR को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर जवाब दिया शहर सत्ता/रायपुर।…

Continue reading
Census of India 2027 : दूसरा फेज 25 जनवरी से शुरू होगा, 95 साल बाद जाति पूछी जाएगी

देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, यूपी-पंजाब समेत 5 चुनावी राज्यों में फिलहाल नहीं, देश के बकाया स्थानों में 25 जनवरी से 28 फरवरी तक जनगणना शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Census…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

Raipur Police : राज्योत्सव और दीपावली के मद्देनजर शहर की सुरक्षा चाकचौबंद