Breaking : फिर “किरण” सिंह देव को कमान…निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर किरण सिंहदेव प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। सिंहदेव के निर्वाचन की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की। सिंहदेव ने कल शाम अपना नामंकन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख को सौपा था। उन्होंने तीन सेट में अपना नामांकन दाखिल किया था, किरण सिंहदेव के अलावा किसी अन्य नेता ने अपना नामांकन प्रदेश अध्यक्ष के लिए दाखिल नहीं किया था, जिसके बाद आज सिंहदेव को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

ये भी देखें : Naxal News : नक्सलियों की बटालियन से भिड़े जवान, 12 माओवादी ढ़ेर…बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

कौन हैं किरण सिंह देव :

किरण सिंह देव का जन्म 17 सितंबर 1962 में हुआ, किरण सिंह देव पेशे से वकील रहे हैं। सन 1985- 86 तक छात्र संघ के अध्यक्ष रहे, भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष 1998 में बने और 2002 तक रहे। इसके बाद साल 2002 से 2005 तक बीजेपी जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे, 2005 से 2009 तक प्रदेश मंत्री के तौर पर संगठन में सक्रिय रूप से काम किया। सिंहदेव साल 2009 से 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे, साथ ही साल 2009 में बीजेपी ने महापौर का टिकट किरण देव को दिया।

महापौर भी रह चुके है सिंहदेव

2009 में किरणदेव जगदलपुर नगर निगम के महापौर बने जो 2014 तक रहे, 2014 से 2020 तक संगठन में प्रदेश मंत्री के तौर में सक्रिय भूमिका निभाई। साल 2020 से 2022 तक प्रदेश महामंत्री बने, 2022 में बिलासपुर संभाग के प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे थे। इसके बाद दिसंबर 2023 में किरण सिंह देव को अरुण साव की जगह बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में किरण सिंह देव को भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिले के जगदलपुर क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। सिंहदेव चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने, और विधानसभा पहुंचे।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन