Income Tax की कंस्ट्रक्शन कंपनी समेत कई ठिकानों में दबिश…फाइलें, डिजिटल डाटा जब्त…

शहर सत्ता / रायपुर। आयकर विभाग (Income Tax) ने छतीसगढ़ के कंस्ट्रक्शन कंपनी, रेलवे कांट्रेक्टर और कई कारोबारियों के ठिकानों में दबिश दी है। इन ठिकानों पर आईटी की सर्वे के लिए पहुंची है, खबर है कि ये ससभी बड़ी मात्रा में कर चोरी कर रहे थे, जिसकी शिकायत आयकर विभाग के अफसरों को मिली थी। इन्ही शिकायतों के आधार पर आज आयकर अफसरों की टीम जाँच पड़ताल के लिए पहुंची है।

ये भी देखें : फिर “किरण” सिंह देव को कमान…निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

जानकारी के मुताबिक RSA इंफ्रा कंपनी के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस में आयकर की टीम पहुंची है। वहीं उनके भाई रेलवे कांट्रेक्टर बजरंग अग्रवाल के अवंतिविहार स्थित घर और ऑफिस पर छापेमारी के लिए टीम पहुंची है।

यह सभी कारोबारी कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े हुए हैं। कई बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स के ठेके लेते हैं। इनका प्राइवेट डेवलपर्स का भी काम है। आयकर विभाग (Income Tax) को इनपुट मिला है कि कारोबारी करोड़ों की टैक्स चोरी कर रहे हैं। इनके दफ्तर और घर पर अधिकारी अब दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों के साथ अफसरों ने छापा मारा है। आईटी अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच शुरू की और कई महत्वपूर्ण फाइलें, डिजिटल डाटा और अन्य सामान जब्त किया है। अग्रवाल बंधुओं के खिलाफ लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायतें थीं। उनकी कंपनियों से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स और ठेकों की गहन जांच की जा रही है।

ये भी देखें : Naxal News : नक्सलियों की बटालियन से भिड़े जवान, 12 माओवादी ढ़ेर…बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

आयकर विभाग (Income Tax) की ये कार्रवाई श्री श्याम इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिकों के घर की गई है। जिस जगह अधिकारी दाखिल हुए गेट पर राधेश्याम अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल और विशाल अग्रवाल ये नाम लिखे मिले हैं। दो से तीन कारों में अफसर जांच करने पहुंचे हैं। ये कार्रवाई अवंति विहार स्थित कारोबारी के घर और ऑफिस में चल रही है।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी